फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 27 may: 81 patients died in 24 hours, 2146 new Covid 19 case found

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत, 2146 नए संक्रमित मिले

Thu, 27 May 2021 08:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 May 2021 08:24 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या कम हो रही है, लेकिन संक्रमित मरीजों की मौत के मामले थम नहीं रहे हैं। वहीं, लगातार 11 दिनों से संक्रमित मामलों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हुए हैं। जिससे रिकवरी दर में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने से 82 प्रतिशत ज्यादा हो गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 27 may: 81 patients died in 24 hours, 2146 new Covid 19 case found
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 81 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अल्मोड़ा और देहरादून जिले में सात मौत बैकलॉग की दर्ज हुई हैं। वहीं, 2146 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 323483 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : अस्थाई अस्पताल में बना प्रदेश का पहला चिल्ड्रन कोविड वार्ड, ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए भी बेड आरक्षित
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 34804 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 330, नैनीताल में 261, पिथौरागढ़ में 252, हरिद्वार में 219, ऊधमसिंह नगर में 205, पौड़ी में 181, अल्मोड़ा में 178, चमोली में 153, उत्तरकाशी में 103, रुद्रप्रयाग में 98, बागेश्वर में 74, टिहरी में 51, चंपावत जिले में 41 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे में 81 कोरोना मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 6201 हो गया है। वहीं, 6306 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में 272428 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 39177 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ होने से रिकवरी दर बढ़ कर 84.24 प्रतिशत हो गई है। 

नए मरीज कम होने के साथ घट रही संक्रमण दर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मई में नए संक्रमितों और स्वस्थ होने वाले मरीजों के आंकड़ों में बड़ा अंतर नहीं है। 1 से 26 मई तक प्रदेश में 8.80 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 141265 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी तुलना में 141617 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि बैकलॉग की मौत को मिलाकर मई में अब तक मरीजों की मौत का आंकड़ा 3489 हो गया है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर में भी कमी आई है। 16 मई को संक्रमण दर 13.11 प्रतिशत दी थी। जो घट कर 8.14 प्रतिशत हो गई है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेेश में नए मरीजों की तुलना में अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन बीते दिन दिनों से नए मरीज बढ़े हैं। रिकवरी दर कम हुई और संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अभी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। 

बीते 11 दिनों में संक्रमितों और स्वस्थ मरीजों की स्थिति 

दिन           नए मरीज          ठीक हुए मरीज
16 मई        4496                5034
17 मई        3719                3647
18 मई        4785                7019
19 मई        4492                7333
20 मई        3658                8006
21 मई        3626                8731
22 मई        2903                8134
23 मई        3050                6173
24 मई        2071                7051
25 मई        2756                6674
26 मई        2991                4854
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed