फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus : According to doctors following these precautions virus will not hit you

कोरोना: डॉक्टरों के अनुसार वायरस से बचने का है केवल ये एकमात्र हथियार, पढ़ें और सुरक्षित रहें

Thu, 12 Mar 2020 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Mar 2020 10:08 AM IST
सार

  • डॉक्टरों के अनुसार कुछ सावधानियां बरतकर फैलने से रोका जा सकता है वायरस

विज्ञापन
Coronavirus : According to doctors following these precautions virus will not hit you
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

डॉक्टरों के अनुसार कोरोनावायरस से लड़ने और बचने के लिए जागरूकता ही एकमात्र हथियार है। कोई टीका या दवा न होने के कारण बीमारी से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार बीमारी से बचाव बेहद आसान है। इससे अन्य लोगों में भी इसे फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


दून अस्पताल में कोरोना के नोडल अफसर बनाए गए टीबी व चेस्ट विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल सभी मरीजों को खुद भी जागरूक कर रहे हैं। डॉ. अनुराग के अनुसार सामान्य फ्लू के लक्षण भी कोरोना जैसे होते हैं। इसलिए केवल लक्षणों से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं लोगों को खतरा ज्यादा है, जो पिछले कुछ समय में प्रभावित देशों से लौटे हैं। इसके अलावा पीड़ितों के संपर्क में आने वालों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए पीड़ित के संपर्क में आने से बचना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कफ व हैंड हाइजीन जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार कफ व हैंड हाइजीन से ही 80 फीसदी मामले कम किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खांसते वक्त वायरस निकलकर हवा में फैलते हैं। ऐसे में खांसते वक्त रुमाल या कोहनी मोड़कर लगाएं। इसके अलावा एक बार हाथ मिलाने पर 115 मिलियन वायरस इधर से उधर हो जाते हैं। संदिग्ध के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा रहता है। बीमारी से बचने के लिए हाथ मिलाने और बार-बार मुंह पर हाथ लगाने से बचें।

सामान्य दवा से उपचार

उन्होंने बताया कि कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को आइसोलेशन में रखकर बुखार उतारने व खांसी-जुकाम ठीक करने की दवा दी जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में 10 से 15 दिन रखने पर कोरोना के लक्षण मिलने के बाद ही, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीड़ित के संपर्क में आए लोगों और परिजनों की जांच की जाएगी।

चिकन से नहीं कोई खतरा

डॉक्टरों के अनुसार अच्छी तरह धोकर पकाए गए चिकन से वायरस फैलने का कोई खतरा नहीं है। डॉ. अनुराग के अनुसार भारतीय तरीके से पकाने पर वायरस के जिंदा बचने की संभावना नहीं रहती है। विदेशों में चिकन समेत अन्य मांसाहारी पदार्थों पर रोक लगाई गई है क्योंकि वहां पकाने की विधि ऐसी है, जिसमें वायरस जिंदा रह सकता है। 

इन सामान्य बातों का रखें ध्यान

-किसी भी चीज को छूने के बाद हाथ साबुन से अच्छे से धोएं।
-अस्पताल या भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचें।
-संदिग्ध लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
-संदिग्ध लक्षण महसूस होने पर घर से बाहर न निकलें।
-फिलहाल विदेश यात्रा करने से बचें।
-ऐसे पर्यटक स्थलों पर जाने से बचें, जहां विदेशी संपर्क में आ सकते हैं।
-खांसते या छींकते समय रुमाल या कोहनी मोड़कर लगाएं।
-जूस, गर्म सूप, दलिया समेत पेय पदार्थ लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-गले में खराश होने पर गर्म पानी में हल्का नमक मिलाकर गरारे करें।

जांच को भारत सरकार की गाइड लाइन

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए भारत सरकार ने गाइड लाइन जारी की है। इस गाइड लाइन को फॉलो करने के बाद ही मरीज के सैंपल लेकर जांच को भेजे जा सकते हैं।

दून अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि पीड़ित के संपर्क में आए या प्रभावित देशों से लौटे लोगों को 14 दिन आइसोलेशन में रखकर मॉनिटर किया जाएगा। इन 14 दिनों में लक्षण दिखने पर ही सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। अन्य किसी भी मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजने की जरूरत नहीं है। 

दून अस्पताल में हैं दो वार्ड

कोरोना के मामलों से निपटने के लिए दून अस्पताल में दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. एनएस खत्री के अनुसार एक वार्ड में आठ बेड लगाए गए हैं। यहां पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) पहनकर संदिग्ध का सैंपल लिया जाएगा। भर्ती की जरूरत वाले मरीजों के लिए दो वेंटिलेटर, एक्सरे सुविधा समेत 15 बेड का वार्ड बनाया गया है। 

खांसी-जुकाम के लक्षण भी कोरोना जैसे 

कॉमन कोल्ड इंफ्लूएंजा (सीजनल फ्लू) को लेकर भ्रमित न हों। सामान्य खांसी-जुकाम के लक्षण भी कोरोना जैसे ही होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार बिना संपर्क में आए कोरोना नहीं हो सकता।

31 मार्च तक बायोमीट्रिक हाजिरी स्थगित

कोरोनावायरस को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में बायोमीट्रिक हाजिरी स्थगित कर दी गई है। फिलहाल कॉलेज के संकाय सदस्य व अन्य स्टाफ मैनुअल हाजिरी दर्ज कराएंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि प्राथमिक बचाव के तहत आगामी 31 मार्च तक बायोमीट्रिक उपस्थिति स्थगित की गई है। 

झंडेजी मेले में हर श्रद्धालु की हो रही जांच

देहरादून के ऐतिहासिक झंडेजी मेले में शामिल हो रहे प्रत्येक श्रद्धालु की जांच की जा रही है। इसके लिए मेला स्थल पर दो थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। इनके अलावा मेला स्थल पर डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस भी तैनात की गई है, यह संदिग्ध मरीजों के मामले में तुरंत कार्रवाई करेगी।

 

श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मेले के झंडेजी और दर्शनी गेट की तरफ बनाए गए प्रवेश द्वार पर एक-एक थर्मल स्कैनर लगाया गया है। बुखार, सांस लेने में दिक्कत, खांसी-जुकाम, आंख या नाक से पानी बहने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला अस्पताल बनाया गया है। यहां 24 घंटे टीम तैनात है।

मसूरी में कोरोनावायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर


उप जिला चिकित्सालय में कोरोनावायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बता दें कि मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। जबकि इन दिनों देश-विदेश में कोरोना की पूरी दहशत है। भारत में भी इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 

उपजिला चिकित्सालय लंढौर के चिकित्सक डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी में कोरोनावायरस को लेकर विषेश नजर रखी जा रही है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है और दवाईयों की व्यवस्था भी कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed