फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus 19 people from Uttarakhand reach Rishikesh from Mumbai by bus Actor Sonu Sood

सोनू सूद ने बस बुक कर मुंबई से ऋषिकेश पहुंचाए 19 प्रवासी, खाने-पीन का भी किया इंतजाम

Mon, 08 Jun 2020 10:23 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 19 people from Uttarakhand reach Rishikesh from Mumbai by bus Actor Sonu Sood
मुंबई से ऋषिकेश पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

मुंबई, महाराष्ट्र से बस के द्वारा अपनी जन्मभूमि पहुंचकर 19 उत्तराखंडी प्रवासी अभिभूत हो गए। लॉकडाउन जारी होने के बाद से अपने घर लौटने की तमाम कोशिशें जब बेकार हो गईं तो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए। उन्होंने इन लोगों का न सिर्फ मुंबई से यहां तक पहुंचने का इंतजाम करवाया, बल्कि रास्ते में कोई भूखा-प्यासा न रहे, उसका भी इंतजाम किया।

विज्ञापन


सभी ने एक स्वर में सोनू सूद का धन्यवाद किया है। प्रशासन की ओर से सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। विभिन्न काम धंधों की तलाश में मुंबई गए ये लोग लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लगातार घर आने की कोशिशें कर रहे थे। रविवार देर रात करीब 12:30 पर बस ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंची तो सभी नहीं अपनी मातृभूमि को चूम लिया।

विज्ञापन

मुंबई से कुल 19 लोग चले थे। इनमें से 10 लोग ऋषिकेश पहुंचे। इनमें आठ लोग टिहरी के, एक भानियावाला और ऋषिकेश का है। जबकि आठ लोगों को शरीर का उच्च तापमान होने के कारण रुड़की में उतारकर संस्थागत क्वारंटीन कर दिया।

ऋषिकेश पहुंचे परमवीर नेगी, तनुजा चौहान, युद्धवीर सिंह नेगी, मुकेश रमोला, प्रेम उनियाल आदि ने बताया कि सोनू सूद उनके लिए भगवान की तरह प्रकट हुए। वे लोग 5 जून को वडाला, मुंबई से चले।

इस दौरान सोनू सूद खुद उनको छोड़ने आए। इतना ही नहीं उन्होंने रास्ते के लिए सभी के खाने-पीने, सैनिटाइजर, बिस्कुट, नमकीन इत्यादि का इंतजाम भी किया। सभी अपनी मातृभूमि पहुंचकर खुश हैं और इसके लिए बार-बार अभिनेता का धन्यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed