फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus: three month ration in advance at uttarakhand

कोरोना वायरस : उत्तराखंड में सस्ते गल्ले की दुकानों पर अप्रैल में मिलेगा तीन माह का राशन

Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Mar 2020 04:32 PM IST
सार

  •  जमाखोरी रोकने और राशन की नियमित आपूर्ति को टीमें तैनात
  • 1 अप्रैल से सस्ते गल्ले की दुकानों पर होगा अप्रैल, मई व जून का राशन वितरण

विज्ञापन
corona virus: three month ration in advance at uttarakhand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार अप्रैल में 23 लाख राशनकार्ड धारकों को तीन माह का एडवांस में राशन वितरित करेगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पर्वतीय जनपदों के लिए गेहूं, चावल और दालों की आपूर्ति शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक से 15 अप्रैल तक उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का राशन दिया जाएगा और 15 अप्रैल के बाद से दो माह का राशन एडवांस में वितरित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 31 मार्च तक प्रदेश में लॉकडाउन किया है।

विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी की अगुवाई में टीमें भी तैनात

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मार्च माह का सस्ता राशन उपभोक्ताओं को वितरित कर दिया है। प्रदेश के सभी जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक अप्रैल माह का राशन कोटा पहुंचा दिया है। सस्ते गल्ले की दुकानों पर एक अप्रैल से राशन वितरण किया जाएगा।

खाद्य सामग्री की जमाखोरी रोकने के लिए विभाग ने प्रत्येक जनपदों में जिला पूर्ति अधिकारी की अगुवाई में टीमें भी तैनात की है। वहीं, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं की नियमित आपूर्ति की जाए। जमाखोरी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

सस्ते राशन में गेहूं, चावल और दाल मिलेगी

प्रदेश के 23 लाख राशनकार्ड धारकों को सरकार की ओर से हर माह सस्ता राशन दिया जाता है। जिसमें अंत्योदय परिवार को प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलता है। इसमें 21.5 किलो चावल और 13.5 किलो गेहूं दिया जाता है। जबकि प्राथमिक परिवारों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलता है। मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड पर एक-एक किलो चना व मसूर दाल भी मिलेगी।

प्रदेश के लॉकडाउन को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। अप्रैल माह में प्रदेश के सभी राशन कार्ड धारकों को तीन माह का राशन वितरित किया जाएगा। पर्वतीय जनपदों में एडवांस में राशन कोटा पहुंचाया जा रहा है।
- सुशील कुमार, सचिव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed