फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Corona virus: these trains cancel till 31 march 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में इन ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक बंद

Thu, 19 Mar 2020 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Mar 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: these trains cancel till 31 march 2020
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को देखते हुए रेलवे ने देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली दून नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस को 21 मार्च से 31 मार्च तक कैंसिल कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने 15059/15060 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस, 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस, 14555/14556 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस, 12527/12528 रामनगर-चण्डीगढ़-रामनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस और 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस को 31 मार्च तक निरस्त कर दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोटा-देहरादून के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात यह आदेश जारी किया गया। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनंसपर्क अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्लेटफार्म टिकट 10 से बढ़ाकर किया 50 रुपये

देहरादून रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात 12 बजे से प्लेटफार्म टिकट 10 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। स्टेशन पर भीड़भाड़ कम से कम हो इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से भी लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों और अन्य लोगों को भी कोरोना से जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्रेनों को सेनेटाइज कर रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा स्टॉल, स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट आदि को भी सैनेटाइज किया जा रहा है।

प्लेटफार्म पर क्लोरीन से भी धुलाई हो रही है। इसी चरण में रेलवे ने 18 मार्च की रात 12 बजे से मुरादाबाद मंडल के उत्तराखंड में पड़ने वाले देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश स्टेशन पर भी 10 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। यह व्यवस्था अगले महीने 15 अप्रैल तक लागू रहेगी।

चिली और स्पेन की दो महिला पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोका

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देवाल क्षेत्र के सभी पर्यटन स्थल व बुग्यालों में 15 अप्रैल तक पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बुधवार को चिली और स्पेन की दो महिला पर्यटकों को लोहाजंग में ही रोक दिया गया है। 

लोहाजंग के चौकी प्रभारी राजेंद्र गैरोला ने बताया कि लोहाजंग में स्पेन की रूबी और चिली की कैथी लोहाजंग में निजी लॉज में रहती हैं। कैथी और रूबी दोनों 29 नवंबर 2019 को भारत आई थीं। कैथी एक फरवरी को लोहाजंग पहुंचीं जबकि उनकी साथी स्पेन की रूबी 9 मार्च को ऋषिकेश से लोहाजंग आईं। 

31 तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा देवी मंदिर

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कोटद्वार में धार्मिक स्थलों के साथ ही अब विभिन्न संगठनों ने भी अपने कार्यालय 31 मार्च तक बंद रखने का निर्णय लिया है। 

सुखरो देवी मंदिर समिति के व्यवस्थापक बासवानंद खंतवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश पर देवी मंदिर, सरस्वती त्रिलोक पुस्तकालय और वाचनालय को कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 31 मार्च तक श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed