फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus : Government pass Uttarakhand budget 2020 in dehradun

उत्तराखंड: गैरसैंण में नहीं होगा सत्र, अब देहरादून में ही बजट पास कराएगी सरकार

Wed, 18 Mar 2020 10:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Mar 2020 10:30 PM IST
सार

  • 25 मार्च से देहरादून में ही होगा सत्र, सीएम ने की पुष्टि
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला, विपक्ष ने हामी भरी

विज्ञापन
corona virus : Government pass Uttarakhand budget 2020 in dehradun
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सरकार 53 हजार करोड़ रुपये का बजट देहरादून में ही पास कराएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि विपक्ष की सहमति मिलने के बाद सरकार यह फैसला करने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव आएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र भराड़ीसैंण में आयोजित करना तय किया था। आठ मार्च को सत्र 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। उस समय सरकार का कहना था कि 25 मार्च से भराड़ीसैंण में ही तीन दिन का सत्र आयोजित किया जाएगा। अभी तक प्रदेश सरकार का बजट पारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 मार्च से देहरादून में ही सत्र आयोजित करने का मन बनाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। सीएम का कहना है कि विपक्ष की सहमति के बाद यह तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस पर सहमति दी है। भराड़ीसैंण में सरकार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 25 मार्च तक के लिए ही सत्र स्थगित किया था। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र के मुताबिक सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित नहीं किया गया था। स्पीकर ने स्पष्ट कर दिया था कि 25 मार्च को सत्र फिर आहूत होगा। 

सत्र को देहरादून में आयोजित कराने के लिए सरकार अब कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव लाएगी। मंत्रिमंडल यह भी स्पष्ट करेगा कि देहरादून में ही सत्र आयोजित कराना क्यों जरूरी है। इसके बाद यह प्रस्ताव विधानसभा के जरिए राज्यपाल तक पहुंचेगा। राजभवन की सहमति के बाद ही सरकार देहरादून में सत्र आयोजित करा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed