कनिका कपूर की पार्टी के बाद अमर अकबर डिम्पी का बेटा पहुंचा उत्तराखंड, रिजॉर्ट लॉक डाउन
- रामनगर में डंपी का रिजॉर्ट हुआ
- कर्मचारियों से कहा कोई बाहर नहीं जाएगा और न ही कोई अंदर आएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढिकुली में स्थित अमर अकबर डिंपी के रिजॉर्ट में प्रशासन की टीम ने छापामार कर रिजॉर्ट को लॉक डाउन कर दिया। टीम ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ना तो रिजॉर्ट से बाहर जाएंगे और ना ही रिजॉर्ट के अंदर किसी को आने देंगे।
एसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने बताया कि सिंगर कनिका कपूर के पार्टी में शरीक होने के बाद अमर अकबर डिम्पी का बेटा अजान रामनगर ढिकुली अपने रिजॉर्ट में आया था। यहां पर वह 19 तारीख को होटल एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुआ था।
इस संबंध में कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रिजॉर्ट को लॉक डाउन किया गया है। दिन में टीम ने रिजॉर्ट के कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं कर्मचारियों से कहा है कि वह न तो बाहर जा सकते हैं और ना ही कोई अंदर आएगा। इसके अलावा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी ट्रेस किया जा रहा है और उनकी भी जांच पड़ताल की जाएगी। रिजॉर्ट के सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।
रुड़की : बॉर्डर पर पकड़ी आस्ट्रेलियाई महिला
शनिवार देर शाम नारसन बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आस्ट्रेलियाई महिला को पकड़ा है। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 20 दिन से हरिद्वार के एक होटल में ठहरी हुई थी। वह कुछ काम से दिल्ली गई थी।
वहां से लौटते समय नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने उसे रोक लिया और हरिद्वार में मेला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया अस्पताल में महिला की स्क्रीनिंग और अन्य जांच कराई जा रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
जनता कर्फ्यू के लिए तैयार हरिद्वार
खतरनाक वायरस कोराना के कोहराम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई जनता कर्फ्यू की अपली को धर्मनगरी में व्यापक जनसमर्थन मिला है। धर्मनगरी के लोगों ने आज रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की तैयारी कर ली। प्रशासन जहां जनता कर्फ्यू के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को मुस्तैद नजर आ रहा है वहीं शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोगों से जन संपर्क करके आह्वान को सफल बनाने की अपील की।
हरिद्वार में सभी होटल, धर्मशाला, अतिथि गृह और मॉल्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है। बाजारों में भी शनिवार को ही अधिकतर दुकानें बंद कर दी गई। रेस्तरां और जिम आदि पहले से ही बंद हैं। प्रशासन भी जनता कर्फ्यू को देखते हुए पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को जनता कर्फ्यू का मिनी रूप हरिद्वार में देखने को मिला। इस दौरान जहां सरकारी दफ्तरों से रौनक गायब थी, वहीं रानीपुर मोड़, ज्वालापुर, कनखल, मध्य हरिद्वार, उत्तरी हरिद्वार श्रवण नाथ नगर आदि बाजारों में काफी दुकानें बंद रही।
रानीपुर मोड़ क्षेत्र के आसपास स्थित बड़े बड़े मॉल तथा कई शोरूम शनिवार को ही बंद रखे गए। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार को ही होटल, धर्मशाला और अतिथि गृहों को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। शिवालिक नगर नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर और भेल के आसपास के बाजारों से संपर्क कर जनता कर्फ्यू के लिए सहयोग मांगा।
जिला अधिकारी श्री रविशंकर ने बताया कि जनता कर्फ्यू को सफल के दौरान लोगों को जरूरी सामान के लिए दिक्कत न हो इसके लिए पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर सहित अन्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तैयारी की गई है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सभी थानाध्यक्षों समेत अन्य अधिकारियों को भी जनता कफर्यू के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी लोगों से इस दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की है।