फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Corona vaccine will be applied at 48 centres in dehradun district

Corona Vaccination in Uttarakhand: देहरादून जिले में आज 48 केंद्रों पर लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

Thu, 04 Mar 2021 08:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Mar 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: Corona vaccine will be applied at 48 centres in dehradun district
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

देहरादून जिले में गुरुवार को 48 केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसमें 37 सरकारी और 11 निजी अस्पताल शामिल हैं। सभी केंद्रो पर 7550 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निजी अस्पतालों में सिर्फ खुद पंजीकरण करने वालों को ही टीका लगेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... Corona in Uttarakhand: 45 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक भी मरीज की नहीं हुई मौत
विज्ञापन


निजी अस्पताल में लाभार्थियों को टीके की एक खुराक के लिए अधिकतम 250 रुपये शुल्क देना होगा। इससे सरकारी अस्पतालों में लोगों को टीकाकरण के लिए लंबी लाइन में खड़े होने की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने बताया कि टीकाकरण के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर कोविड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसमें 0135-2724506 और टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। डॉ. डिमरी ने अपील की कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

सभी पात्र लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के वक्त शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए एक दिन में सीमित संख्या में ही लाभार्थियों को टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि कोविड टीकाकरण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। टीका लगने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। जब भी घर से बाहर निकलें मास्क का उपयोग अवश्य करें।

आज इन केंद्रों पर लगेगा टीका

ओएनजीसी अस्पताल साउथ ब्लॉक
शहरी स्वास्थ्य केंद्र बकरालवाला
शहरी स्वास्थ्य केंद्र अधोईवाला
शहरी स्वास्थ्य केंद्र कारगी
शहरी स्वास्थ्य केंद्र दीपनगर
शहरी स्वास्थ्य केंद्र रीठामंडी
पीएचसी नेहरूग्राम
पीएचसी मेहूंवाला
पीएचसी त्यूनी
पीएचसी कालसी
पीएचसी सेलाकुई
पीएचसी डाकपत्थर
पीएचसी रुद्रपुर
पीएचसी पछमीवाला
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय
चिकित्सा अधीक्षक निवास दून मेडिकल कॉलेज
एचआईएचटी जौलीग्रांट
कम्युनिटी हॉस्पिटल आईटीबीपी
मैक्स अस्पताल
एम्स ऋषिकेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश
संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर
उप जिला अस्पताल मसूरी
गांधी शताब्दी अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज
पुलिस लाइन
नगर निगम
सीएमआई अस्पताल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिद्दरवाला
सिनर्जी अस्पताल

दून अस्पताल में फिर हुई दिक्कत 

टीकाकरण के लिए राजकीय दून अस्पताल में बुधवार को भी दिक्कत हुई। कई वरिष्ठ नागरिकों का कहना था कि उन्हें बड़ी देर तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण में भी उन्हें जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप डिमरी का कहना है कि सभी अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। उन्होंने जनता से भी सहयोग करने की अपील की है।

वरिष्ठ नागरिकों को आज से लगेगा कोरोना का टीका

चमोली जिले में 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों और 45 साल से अधिक आयु वाले चयनित रोगियों को आज से कोरोना का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अगले चार दिनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

चार मार्च को जिला अस्पताल गोपेश्वर, उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग, सीएचसी पोखरी, घाट, जोशीमठ, थराली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल, दशोली चमोली जबकि पांच मार्च को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग, सीएचसी पोखरी, घाट, थराली, गैरसैंण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशोली चमोली एवं नाराणबगड़ में टीका लगेगा।

छह मार्च को सीएचसी गैरसैंण, आठ मार्च को उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग, सीएचसी जोशीमठ, थराली व पीएचसी नारायणबगड़ में कोरोना का टीका लगेगा। सीएमओ डा. जीएस राणा ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोराना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीका जरूर लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed