फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand: Infection rate Increases in Hilly Areas and Decrease in Plains

उत्तराखंड में कोरोना: पहाड़ों में बढ़ी संक्रमण दर, मैदानों में घटी, चार पर्वतीय जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा

Mon, 17 May 2021 08:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 08:37 PM IST
सार

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की दर घट रही है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में खतरा बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand: Infection rate Increases in Hilly Areas and Decrease in Plains
कोरोना मरीज - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में बीते दिनों पौड़ी जिले में संक्रमण की दर सबसे अधिक 34.9 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, चार पर्वतीय जिलों में संक्रमण दर 20 प्रतिशत से ज्यादा है। मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की संक्रमण दर 20 प्रतिशत से कम हो गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में टीकाकरण: जल्द पैसे देकर निजी अस्पतालों में लगवा सकेंगे कोविड वैक्सीन
विज्ञापन


प्रदेश के चार मैदानी जिलों में नैनीताल को छोड़कर देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले की कोरोना संक्रमण दर 20 प्रतिशत से कम हुई है। जबकि नैनीताल जिले की संक्रमण दर 32.7 प्रतिशत है। बीते तीन दिनों के कोरोना आंकड़ों के आधार पर पांच पर्वतीय जिले पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा व रुद्रप्रयाग जिले की संक्रमण दर 20 प्रतिशत ज्यादा है। जिसमें पौड़ी जिला संक्रमण में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: रुड़की का लिब्बरहेड़ी गांव कंटेनमेंट जोन घोषित, 15 दिन में हुई 35 से ज्यादा मौतें

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग को सैंपल जांच, स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बीते तीन दिनों में नैनीताल को छोड़ कर बाकी मैदानी जिलों में संक्रमण दर कम हुई है। जबकि पांच पर्वतीय जिलों में संक्रमण दर सबसे ज्यादा है। 

जिलावार कोरोना संक्रमण दर 

जिला    संक्रमण दर प्रतिशत में
पौड़ी             34.9
पिथौरागढ़       24.3
टिहरी             22.9
अल्मोड़ा          21.8
रुद्रप्रयाग         20.8
चमोली            19.4
उत्तरकाशी        17.8
चंपावत             17.0
बागेश्वर             15.0
नैनीताल             32.7
ऊधमसिंह नगर   16.8
देहरादून             15.7
हरिद्वार               11.7 

कोरोना संक्रमण रोकने को विशेषज्ञ समूह का गठन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नीति बनाने में सुझाव के लिए सरकार ने विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से आदेश जारी किए गए। विशेषज्ञों का समूह सरकार को कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए सरकार को तकनीकी रूप से सुझाव देगा।

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेम चंद्रा को विशेषज्ञ समूह का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ के प्राचार्य प्रो. एके बरोनिया, एम्स ऋषिकेश, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हिमालयन हॉस्पिटल, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, मेडीसिटी हॉस्पिटल, बृजलाल हॉस्पिटल, सलाहकार समिति के अध्यक्ष, राज्य सर्विलांस आफिसर, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समूह के सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed