{"_id":"60fbf8168ebc3e582d37ab49","slug":"corona-unlock-in-uttarakhand-degree-colleges-new-session-starts-from-first-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अनलॉक: उत्तराखंड में आगामी एक अक्टूबर से शुरू होगा डिग्री कॉलेजों में नया सत्र, ऑफलाइन होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अनलॉक: उत्तराखंड में आगामी एक अक्टूबर से शुरू होगा डिग्री कॉलेजों में नया सत्र, ऑफलाइन होगी पढ़ाई
Sat, 24 Jul 2021 05:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:39 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से इस बार नियमित रूप से कॉलेज नहीं खुल पाए थे। लेकिन अब एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : facebook.com/drdhansinghrawat
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद अब एक सिंतबर से डिग्री कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं एक अक्टूबर से कॉलेजों में नया सत्र शुरू हो जाएगा और कॉलेजों में नियमित रूप से ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से इस बार नियमित रूप से कॉलेज नहीं खुल पाए थे। लेकिन अब एक अक्टूबर से नियमित कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
वीकेंड: शनिवार को अधिक संख्या में नैनीताल पहुंचे पर्यटक, हर जगह दिखाई दी भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के मौके पर कोरोना की वजह से नहीं होंगे कार्यक्रम
वहीं कोरोना की वजह से इस साल गांधी पार्क में कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई को कार्यक्रम नहीं होंगे। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर केवी चंद ने कहा कि इस दिन शहीद स्मारक पर केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अन्य कोई कार्यक्रम नहीं होंगे।