फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Testing scam in Uttarakhand: 822 corona antigen kits missing from Pulbhatta border in Rudrapur

बड़ी लापरवाही: रुद्रपुर में पुलभट्टा बॉर्डर पर जांच के लिए भेजीं गईं 822 कोरोना एंटीजन किट गायब

Wed, 21 Jul 2021 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jul 2021 11:53 PM IST
सार

पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजी गई 822 रैपिड एंटीजन किट गायब होने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में रुद्रपुर ब्लड बैंक के एक लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Corona Testing scam in Uttarakhand: 822 corona antigen kits missing from Pulbhatta border in Rudrapur
जांच पड़ताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा स्थित उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे पुलभट्टा बॉर्डर पर बगैर जांच लोगों को सीमा पार करवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। वायरल ऑडियो की जांच के दौरान पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजी गई 822 रैपिड एंटीजन किट गायब होने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में रुद्रपुर ब्लड बैंक के एक लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई हो सकती है। जांच अधिकारी की आख्या के बाद सीएमओ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन


पिछले दिनों से पुलभट्टा बॉर्डर पर यूपी और अन्य राज्यों के लोगों को बॉर्डर पार करवाने के एवज में पैसे के लेनदेन से संबंधित एक स्वास्थ्य कर्मी का ऑडियो वायरल हुआ था। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने इसकी जांच की थी। जांच के दौरान तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए थे। जांच में पता चला कि एक से 13 जुलाई के बीच पुलभट्टा बॉर्डर पर तैनात एक लैब टेक्नीशियन ने कोरोना जांच के लिए एक हजार 50 किट ली थी लेकिन इसमें सिर्फ 228 एंटीजन किट ही इस्तेमाल की गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 822 एंटीजन किट का ब्योरा नहीं मिल सका है।  इस प्रकरण में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। एंटीजन किट को संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने जांच समिति की आख्या को कार्रवाई के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवींद्र सिंह सामंत को भेज दी है। 


कोरोना जांच घोटालों को लेकर सुर्खियों में पुलभट्टा बॉर्डर 
पुलभट्टा बॉर्डर का नाम लगातार कोरोना जांच के घोटालों के लिए सुर्खियों में आ रहा है। इससे पहले गत एक जून को पुलभट्टा बॉर्डर पर कोरोना की फर्जी रिपोर्ट निगेटिव रिपोर्ट और इस्तेमाल हो चुकी है किट के दोबारा इस्तेमाल का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पुलभट्टा बॉर्डर पर ठेके पर कोरोना जांच कर रही स्टार इमेजिंग कंपनी को हटा दिया था। इसके साथ ही बॉर्डर पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की मिलीभगत से लोगों से अवैध वसूली की भी शिकायतें मिलती रही हैं।

सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट में ब्लड बैंक के एक टेक्नीशियन का नाम सामने आ रहा है। शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रविंद्र सिंह सामंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed