फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 21 July: 37 infected found and no death

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 37 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.90 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 21 July: 37 infected found and no death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 37 संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 643 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20213 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में सात, हरिद्वार में चार, नैनीताल में 11, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ दो, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व उत्तरकाशी में दो संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: अगले महीने से छात्र-छात्राओं के लिए खुल सकते हैं कॉलेज, जल्द होगा निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341573 हो गई है। इनमें से 327558 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7357 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस से एक मौत  
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है। नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज ने दमतोड़ा है। वहीं, तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। कुल मरीजों की संख्या 548 हो गई है। अब तक 120 मरीजों की मौत हुई है।

प्रदेश को मिले 38 हजार कोविड टीके
केंद्र से बुधवार को प्रदेश को 38 हजार कोविड टीके मिले हैं। प्रदेश के 383 केंद्रों पर 42 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केंद्र से 38 हजार कोविशील्ड वैक्सीन पहुंची है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही जिलों को भेजी गई है। बुधवार को पूरे प्रदेश में 42 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई है।

वैक्सीन खत्म, टीकाकरण केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

रुड़की में कोरोना का टीका खत्म होने के चलते शहर के सभी टीकाकरण केंद्रों पर फिर से सन्नाटा छाया रहा। सरकारी और निजी कार्यालयों में अवकाश के चलते लोग टीका लगवाने पहुंचे तो निराशा हाथ लगी। टीका न लगने से ज्यादा लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि वैक्सीनेशन नहीं होने की जानकारी एक दिन पहले तक चस्पा नहीं की जाती।

शहर में कुछ समय से टीकाकरण अभियान की गति पहले के मुकाबले आधी रह गई है। कुछ समय पहले 18 वर्ष आयु वालों के लिए बिना स्लॉट बुक कराए वैक्सीनेशन कराने की व्यवस्था के बाद युवाओं को बड़ी राहत मिल गई थी। इसके बाद से आए दिन सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो जाती है और लोगों को निराश लौटना पड़ता है। सेंटरों की संख्या भी 15 से घटकर तीन या चार रह गई है।

जहां एक तरफ युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह बढ़ा है तो वहीं सेंटरों पर आए दिन सीमित मात्रा में वैक्सीन पहुंचने की समस्या आम हो गई है। बुधवार को भी शहर के किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं हुआ। यहां पहुंचे लोगों को निराशा हाथ लगी।

दरअसल, बकरीद पर सरकारी और निजी कार्यालयों में अवकाश था। बुधवार के नाते बाजार भी बंद था। ऐसे में लोग वैक्सीन लगवाने सेंटरों पर पहुंचे। शिव विहार निवासी अब्दुल और फैजान का कहना था कि दूसरी बार ऐसा हो रहा है, जब अवकाश के चलते वैक्सीन लगवाने पहुंचे और सेंटर बंद थे। अंबर तालाब निवासी सकील, मुस्तफा, इकराम, रज्जाक आदि का कहना था कि निजी कंपनी में काम करने के चलते उन्हें अवकाश नहीं मिलता।

आज बकरीद का अवकाश था तो वैक्सीन लगवानी चाही, लेकिन स्कूल नंबर 14 पर वैक्सीनेशन नहीं हो रहा था। रामनगर निवासी संजना और मालती का कहना था कि वैक्सीनेशन नहीं होने की जानकारी एक दिन पहले चस्पा नहीं करने से बड़ी दिक्कत आ रही है। सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता का कहना है कि मंगलवार देर शाम तक वैक्सीन आने की उम्मीद थी। इसलिए सेंटरों पर नोटिस चस्पा नहीं करवाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed