फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : one corona positive died in doon.

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत

Thu, 20 Aug 2020 11:23 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : one corona positive died in doon.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आकड़ा थम नहीं रहा है। बुधवार रात कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 101 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू हरिद्वार कॉलोनी, देहरादून निवासी 72 वर्षीय मरीज को सांस में दिक्कत होने के कारण परिजनों ने चार अगस्त को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच में मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


दून अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीज का उपचार कर रही थी। मरीज ने रिकवर भी करना शुरू कर दिया था। बुधवार दोपहर तक मरीज की हालत बेहतर हो गई थी। जिस पर उन्हें अब डिस्चार्ज करने की तैयारी थी, लेकिन रात को मरीज की मौत हो गई। शव को कोविड की गाइडलाइन के तहत मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह अस्पताल प्रशासन की ओर से शव को परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही थी। अस्पताल के कर्मचारी, परिजनों और पुलिस की मदद से शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed