फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona Lockdown in Uttarakhand Live news: 17th April 2020 updates

Uttarakhand Lockdown: देहरादून में लॉकडाउन के उल्लंघन में 24 घंटे के अंदर 26 लोग गिरफ्तार, कई दुकानदार भी शामिल

Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona Lockdown in Uttarakhand Live news: 17th April 2020 updates
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

लॉक डाउन के उल्लंघन में 24 घंटे में देहरादून जिले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई दुकानदार भी हैं, जो मनाही के बाद अपनी दुकान खोले हुए थे। डिजास्टर मैनेजमेंट के दर्ज 11 मुकदमों में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। इसके अलावा धारा 118 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तमाम लोगों को बाद में निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने पीपल मंडी चौक पर मनोज कुमार  निवासी भण्डारी बाग को दुर्गा पत्तल स्टोर नाम की दुकान और घोसी गली में संजय मल्होत्रा निवासी मन्नु गंज को मल्होत्रा कॉस्मेटिक नाम की दुकान खोलने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विकास गजवान निवासी रेस्ट कैम्प को  बिना किसी वाजिब कारण के लॉकडाउन में घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट

- तीन दिन पहले हल्द्वानी से बागेश्वर के चंतोला गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों की शिकायत के बाद बाद बागेश्वर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। अब बागेश्वर में संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए लोगों की संख्या 16 हो गई है। क्वारंटीन में रखे गए 3 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

- देहरादून जिले के विकासनगर के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे परिवार का नौ महीने का बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे इलाज के लिए राजकीय दून मेडिकल अस्पताल लाया जा रहा है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है। देहरादून में सेना की एक महिला डॉक्टर में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, रामनगर में भी एक जमाती कोरोना पीड़ित मिला है।


- उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिस ने अलग-अलग मामले में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 

- हल्द्वानी में डीएम और एसएसपी ने कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम से पूरी जानकारी ली। डीएम डीएम सविन बंसल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम के साथ बनभूलपुरा की सीएचसी 24 घण्टे अलर्ट पर है। बनभूलपुरा में मोबाइल एम्बुलेंस भी तैनात की गई है। राशन और दूध का सामान प्रशासन द्वारा बांटा जा रहा है। कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और भी बेहतर किया जा रहा है। जिले में किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस और आरएएफ रैपिड एक्शन फोर्स मुस्तैद है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मौजूद सीएमओ डॉ. भारती राणा व एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत मौजूद रहे।  हल्द्वानी बनभूलपुरा में स्वास्थ्य कर्मी एएनएम अर्चना विश्वकर्मा चक्कर खाकर गिर गई। पिथौरागढ़ सिल्थाम स्थित रैन बसेरा में जल संस्थान ने टैंकर के जरिये मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था की। पिथौरागढ़ गांधी चौक में सब्जी की दुकानों में खरीदारी को लोग पहुंचे। ढील के दौरान रानीखेत बाजार की गलियों सन्नाटा पसरा रहा। रानीखेत में अचानक आवारा जानवरों की संख्या बढ़ गई है, जिस कारण चारा बैंक खोलना पड़ा। बागेश्वर में लोगों ने खरीदारी की। बाजपुर और रुद्रपुर में सुबह फल और सब्जी बाजार लगा।

- रुड़की के  ढंडेरा में एक बैंक के बाहर भीड़ दिखाई दी। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ। धनपुरा और बह्मपुरी में राशन लेने के लिए दुकान पर लंबी लाइन लग गई। 
 

पढ़ें अन्य खास अपडेट

-  राजधानी देहरादून के आराघर चौक पर महिला पुलिस वाहनों की चेंकिंग में मुस्तैद दिखी। वहींधर्मपुर में सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए एनसीसी कैडेट्स की सहायता ली गई। वहीं घंटाघर में गुरुतेग बहादुर साहिब गुरमत केंद्र रेसकोर्स द्वारा पुलिस और सफाई कर्मियों ओएओएचपी मास्क दिए गए।


- कोविड 19 महामारी को लेकर लॉकडाउन में बंद सचिवालय शुक्रवार से खुल जाएगा। अनुसचिव व उससे ऊपर के अधिकारियों को ही सचिवालय आना होगा। प्रदेश सरकार के मंत्री भी विधानसभा में बैठना शुरू कर देंगे। 

- पिथौरागढ़ में कोरोना मरीजों के इलाज को बीडी पांडेय जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर लगाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। कोरोना वायरस के फैलने के बाद विधायकों, सांसद ने अपनी निधि से प्रशासन को धन उपलब्ध कराया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दो वेंटिलेटर खरीदने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति का गठन किया गया। समिति में सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, मुख्य कोषाधिकारी और एसई लोनिवि शामिल थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी राजेश ढकरियाल ने बताया कि एक कार्डियक मॉनिटर, पांच पंप, दो वेंटिलेटर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगाए जाएंगे। अस्पताल में एक वेंटिलेटर पहले से ही है। अब तीन वेंटिलेटर होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

- उत्तराखंड में गुरुवार को भी कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। जांच के बाद 186 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, जबकि लगभग 350 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed