फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona infected patient dies during treatment at Doon Hospital.

कोरोना संक्रमित बुजुर्ग मरीज की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Corona infected patient dies during treatment at Doon Hospital.
कोरोना संक्रमित मरीज की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत माई सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना संक्रमित बिजनौर यूपी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनएस खत्री के मुताबिक यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी 75 साल के बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। लेकिन आपरेशन से पहले जब अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट कराया तो बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण पाया गया। ऐसे में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को दून अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ एनएस खत्री के मुताबिक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था। विशेषज्ञों की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही थी। लेकिन मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ खत्री के मुताबिक मृतक को कोरोना संक्रमित होने के साथ ही हृदयरोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां थी। बता दें कि देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 26 लोगों की जान जा चुकी है। जो पूरे राज्य में किसी भी जिले में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed