{"_id":"609213b36ca3da3f34011039","slug":"corona-in-uttarakhand-latest-news-without-vaccination-corona-worrier-fighting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना योद्धा घोषित, पर बिना वैक्सीनेशन लड़ रहे जंग, हजारों शिक्षकों के जीवन से किया जा रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना योद्धा घोषित, पर बिना वैक्सीनेशन लड़ रहे जंग, हजारों शिक्षकों के जीवन से किया जा रहा खिलवाड़
Wed, 05 May 2021 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 May 2021 09:28 AM IST
सार
शिक्षक संगठनों का कहना है कि ऐसा कर उनके एवं अन्य कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना योद्धा घोषित शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी बिना वैक्सीनेशन कोरोना से जंग में उतरे हुए हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि ऐसा कर उनके एवं अन्य कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: समय पर आईसीयू और उपचार मिले तो नहीं पड़ेगी वेंटिलेटर की जरूरत
विज्ञापन
राज्य में कोविड के संक्रमण की रोकथाम के लिए शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को इस काम में लगाया गया है। सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक प्रदेश में इस ड्यूटी में लगे जिला प्रशासन, राजस्व, तहसील कर्मचारियों, वन कर्मचारियों, शिक्षकों, गृह, आपदा प्रबंधन एवं परिवहन विभाग के चालकों व परिचालकों सहित अन्य समस्त लोगों को कोरोना वारियर्स घोषित किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री तीरथ को फोन कर दिया भरोसा, कहा - उत्तराखंड की भरपूर मदद करेगा केंद्र
नियमानुसार कोरोना वारियर्स घोषित शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड वैक्सीनेशन के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए थीं। लेकिन उनका वैक्सीनेशन तक नहीं हुआ।
राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ.सोहन माजिला के मुताबिक प्रदेश में 45 साल से कम आयु वर्ग के शिक्षकों की बात करें तो एक भी शिक्षक को वैक्सीन नहीं लगी। उधर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा के मुताबिक वैक्सीनेशन सेंटरों में शिक्षकों को पीपीई किट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं न ही उनका वैक्सीनेशन हुआ है।
50 लाख की आर्थिक सहायता दे सरकार: सुभाष
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष चौहान ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से 135 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शिक्षकों की कोरोना से मौत हुई हैं। सरकार उन शिक्षकों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दे।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर नहीं हुआ अमल
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से 19 मार्च को सभी पत्रकारों को कोविड टीका लगाने की घोषणा की थी। सीएम का कहना था कि पत्रकारों ने कोरोनाकाल में कोरोना वारियर्स की तरह काम किया है, सभी उम्र के पत्रकारों को कोविड टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन सीएम के आदेश के डेढ़ महीने बाद इस पर अमल नहीं हुआ।
सीएम की घोषणा के बाद इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ। अभी 45 एवं इससे अधिक आयु वर्ग से ऊपर के लोगों को कोविड टीका लगाया जा रहा है।
-अनूप डिमरी, सीएमओ, देहरादून
केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन किया जा रहा है, पत्रकारों एवं अन्य कोरोना वारियर्स के वैक्सीनेशन के लिए कोई अलग से निर्देश नहीं हैं, यह काम डॉ.सरोज नैथानी देख रही हैं।
-तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य महानिदेशक