फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news in hindi : Corona-infected three patients died in Doon Hospital

Corona in Uttarakhand : दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत

Fri, 07 Aug 2020 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news in hindi : Corona-infected three patients died in Doon Hospital
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन मरीजों को कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियां भी थी। जिन तीन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से एक देहरादून के सुद्दोवाला और दो हरिद्वार जिले के रहने वाले थे।

विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में कोरोना मरीजों को नहीं मिला दिन से खाना तो रात को किया हंगामा
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन शवों को परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस की मदद से अंतिम संस्कार कराएगा। जानकारी के अनुसार, सुद्दोवाला निवासी 56 वर्षीय महिला 28 जुलाई को परिजनों ने दून अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, हरिद्वार जिले के गोवर्धनपुर निवासी 62 वर्षीय महिला को परिजन 31 जुलाई को हालत गंभीर होने पर दून अस्पताल लाए थे। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया था। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। गुरुवार देर रात महिला की मौत हो गई। 

उधर, हरिद्वार जिले के ही भूपतवाला निवासी 73 वर्षीय एक बुजुर्ग को हालत बिगड़ने पर परिजन 31 जुलाई को दून अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद आईसीयू में भर्ती करा दिया था।

गुरुवार रात बुजुर्ग की भी मौत हो गई। दोनों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

अब प्रभावी ढंग से लागू होगी साप्ताहिक बंदी 

कोरोना संक्रमण रोकने को शनिवार और रविवार को बंद करने का फैसला फिलहाल स्थगित रहेगा। प्रशासन अब साप्ताहिक बंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी में है।

इसी बीच हेयर ड्रेसर को मंगलवार और लोहा बेचने वालों को शनिवार को बंद रखने के प्रस्ताव आए हैं। जिलाधिकारी ने प्रस्तावों पर विचार कर साप्ताहिक बंदी के दिन नए तरीके से तय करने का भरोसा दिया है।

शहर में अलग-अलग इलाकों में साप्ताहिक बंदी के अलग-अलग दिन तय हैं। ज्वालापुर, कनखल और शंकर आश्रम के आसपास के बाजार बुधवार को नगर कोतवाली बाजार क्षेत्र का बाजार शनिवार को बंद रहते हैं। देहात के इलाकों में सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी साप्ताहिक बंदी रहती है।

कोरोना काल में पहले तो बाजार बंद रहे, लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया के बाद शनिवार और रविवार का लाकडाउन होता रहा। त्योहार को देखते हुए बीते शनिवार और रविवार लॉकडाउन से छूट दी गई थी।

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि शनिवार और रविवार की बंदी की व्यवस्था फिलहाल शासन ने स्थगित कर दी है। अब साप्ताहिक बंदी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed