फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand latest news : cm says where infection spreading fast, people will not get entry without a covid report

उत्तराखंड में एंट्री पर सीएम रावत बोले- जहां ज्यादा संक्रमण, वहां के लोग बिना कोविड रिपोर्ट न आएं

Fri, 26 Mar 2021 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand latest news : cm says where infection spreading fast, people will not get entry without a covid report
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक ली। जिसमें उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पूरी कोशिशें की जाएंगी। प्रदेश से बाहर जिन शहरों और राज्यों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, उन राज्यों को चिह्नित किया जाएगा और वहां से आने वाले लोगों को बिना कोविड-19 रिपोर्ट के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand : रोजाना तीन हजार सैंपल लेगा स्वास्थ्य विभाग, देहरादून में सीमा पर बढ़ेगी निगरानी 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार कोविड-19 संक्रमण जीरो हो गया था, लेकिन वर्तमान में फिर से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए केंद्र के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर कुंभ में आने वाले लोगों को सैनिटाइजर व मास्क भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड-19 को लेकर लोगों में भय का माहौल नहीं होना चाहिए। सरकार ने लोगों के मन से इस भय को दूर किया है। लेकिन कोविड 19 के नियमों का पालन करना जरूरी है।

नियमों का पालन करते हुए लोगों को कुंभ में आने दिया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रोक-टोक न करें, बल्कि नियमों का पालन करते हुए लोगों को कुंभ में आने दिया जाए।
 

मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में कुंभ कार्यों निरीक्षण किया


वहीं मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शुक्रवार को ऋषिकेश में कुंभ कार्यों के तहत लाव लश्कर के साथ निरीक्षण पर पहुंचे। उनके साथ मेला अधिकारी दीपक रावत, टिहरी डीएम, देहरादून के डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी योगेंद्र रावत, एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट और अन्य दूसरे विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

 

मुख्य सचिव ने मुनिकीरेती क्षेत्र स्थित विभिन्न घाटों का दौरा किया। इसके अलावा जानकी झूला पुल, राम झूला पुल, लक्ष्मण झूला पुल, स्वर्ग आश्रम क्षेत्र का भी भ्रमण किया। इसके बाद वह त्रिवेणी घाट पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed