फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : akash and anant ambani will give five crore eleven lakh to devasthanam board

चारधाम यात्रा: अनंत अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, चारों धामों की पूजा और भोग के लिए दिए पांच करोड़ 11 लाख रुपये

Wed, 07 Oct 2020 07:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 07 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : akash and anant ambani will give five crore eleven lakh to devasthanam board
आकाश अंबानी - फोटो : File Photo

उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को चारों धामों में विभिन्न पूजा-अर्चना और भोग व्यवस्था के लिए पांच करोड़ 11 लाख की धनराशि दान की है। बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह के न्यौते पर मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी आगामी नवंबर माह में बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


Chardham Yatra 2020 : केदारनाथ धाम में भक्त अब सभा मंडप से कर पाएंगे बाबा के दर्शन
विज्ञापन



उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मुकेश अंबानी सहित अंबानी परिवार की बदरी-केदार सहित चारों धामों में अगाध श्रद्धा है। इस वर्ष कोरोना महामारी से यात्रा बेहद धीमी रहने से देवस्थानम बोर्ड की आर्थिकी भी प्रभावित हुई है। इस संकट की घड़ी में अनंत अंबानी ने चारों धामों में पूजा और भोग व्यवस्था के लिए 5 करोड़ ग्यारह लाख रुपये देवस्थानम बोर्ड को दान स्वरूप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष बदरी-केदार में मत्था टेकने आते हैं अंबानी बंधु 

अनंत अंबानी गत वर्षों तक अस्तित्व में रही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रहे हैं। पूर्व में भी उन्होंने चंदन, भोग व अन्य पूजा के लिए करोड़ों रुपये का दान बीकेटीसी को दिया है। 

अंबानी बंधुओं की ओर से बदरी-केदार में पहले से ही करोड़ों की भेंट दी जाती रही है। हर वर्ष यात्रा शुरू होने पर उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी बदरी-केदार में मत्था टेकने आते हैं। वे प्रतिवर्ष चंदन, केसर व अन्य पूजा के लिए धामों में करोड़ों की धनराशि भेंट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed