फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona in uttarakhand latest news: state government take strict action against those who hide information

Coronavirus in Uttarakhand : गुपचुप या गलत सूचनाएं देकर प्रदेश में आने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगी सरकार

Sat, 25 Jul 2020 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
corona in uttarakhand latest news: state government take strict action against those who hide information
trivendra singh rawat(file photo) - फोटो : पीटीआई

बाहरी राज्यों से गुपचुप तरीके या गलत सूचनाएं देकर प्रदेश में आने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से पेश आएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जानकारी और सच छिपाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही सैंपल जांच की क्षमता को और बढ़ाया जाए। 

विज्ञापन


Chardham 2020 : सीमित रहेगी चारधाम यात्रियों की संख्या, पंजीकरण कर जारी होंगे ई-पास
विज्ञापन


शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से कोरोना संक्रमण और बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा की। सीएम ने कहा कि मृत्यु दर को रोकना वरिष्ठ डॉक्टरों की जिम्मेदारी है। जो गंभीर मरीज हैं, उनकी निगरानी वह करें। आपसी समन्वय बनाते हुए वरिष्ठ डॉक्टर कोविड अस्पतालों का दौरा भी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले कई लोग सही जानकारी और सच को छिपा रहे हैं। वे कहां से आ रहे और उन्हें कहां जाना है। इसकी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारियों को सर्विलांस सिस्टम को मजबूत कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बेड के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जाए। औद्योगिक संस्थानों में भी संक्रमण रोकने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उद्योगों का काम प्रभावित न हो। हाई रिस्क एरिया से आने वाले सभी लोगों की सैंपलिंग की जाए। बैठक में कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन, कमिश्नर कुमाऊं अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव शैलेष बगोली, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव एसए मुरुगेशन, आईजी संजय गुंज्याल, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमित उप्रेती आदि मौजूद रहे।

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ में समन्वय की कमी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कुमाऊं को स्वयं जिम्मेदारी लेने को कहा है। सीएम ने निर्देश दिए कि काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अंतर जिला समन्वय बनाया जाए।

स्वास्थ्य सामग्री के लिए दो माह का प्लान बनाएं

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक सामग्री के साथ मानव संसाधन पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सभी जिलाधिकारी आवश्यक संसाधन के लिए दो माह का प्लान बनाएं।

अफवाहबाजों से बेहद सख्ती से निपटेगी सरकार

कोविड 19 महामारी के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज प्रसारित करने वालों से अब सरकार बेहद सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आने को कहा है। उनके निर्देश के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसिया और सूचना विभाग सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रखेंगे। गलत सूचना वायरल होने पर वे न सिर्फ उसका तत्काल खंडन करेंगे, बल्कि ऐसी सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।

बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सोमवार से 10 दिन के लॉकडाउन की एक खबर वायरल हुई। इस खबर में न्यूज हाउस के लोगों को फोटो शाप के जरिये इस्तेमाल किया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद शासन से लेकर सरकार तक में पूछताछ शुरू हो गई। मामला संज्ञान में आने के बाद सरकार की ओर से इसका तत्काल खंडन किया गया। इससे पूर्व भी लॉकडाउन से संबंधित एक और फेक न्यूज सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed