Chardham 2020 : सीमित रहेगी चारधाम यात्रियों की संख्या, पंजीकरण कर जारी होंगे ई-पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भी चारधाम के द्वार खोल दिए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित रहेगी। निर्धारित संख्या के आधार पर ही बाहर या प्रदेश से यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों को ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
Coronavirus in Uttarakhand : शनिवार को मिले 244 नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई इतनी
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन तीन हजार यात्रियों की संख्या तय की है। इस सीमित संख्या के आधार पर चारधाम यात्रा का संचालन किया जाएगा। इससे अधिक यात्रियों को एक दिन में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रदेश सरकार ने एक जुलाई से प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोली थी। अब तक देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट से लगभग 22 हजार ई-पास जारी किए गए हैं। इसमें 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने चारधाम में दर्शन किए हैं।
ऐसे करें ई-पास के आवेदन
सरकार का मानना है कि जुलाई और अगस्त माह में बरसात के चलते चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या आमतौर पर कम रहती है। सरकार ने बाहरी राज्यों के तीर्थ यात्रियों को भी सशर्त चारधाम यात्रा में आने की अनुमति दी है। इससे तीन से चार सौ तक यात्रियों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर की नेगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट, आईडी भी पंजीकरण के दौरान अपलोड करनी होगी।
ई-पास जारी होने के बाद ही वे बिना क्वारंटीन के चारधाम यात्रा कर सकते हैं। बिना जांच रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद ही यात्रा में जाने की अनुमति होगी। उन्हें भी पंजीकरण करना होगा। जिसमें क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाली जगह का पता, आईडी देना जरूरी है। यात्रा के दौरान पंजीकरण में अपलोड किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति साथ में रखनी अनिवार्य होगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से जारी एसओपी के तहत चारधाम यात्रा सीमित संख्या में होगी। जिलाधिकारी के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करने वालों को सीमित संख्या के आधार पर ई-पास दिए जाएंगे। आने वाले समय में कोविड महामारी की स्थिति के अनुसार ही चारधाम यात्रा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। - रविनाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम बोर्ड