फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona confirmed in 17 people, including seven policemen

काली थाने में 7 पुलिस कर्मी समेत 17 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 17 Aug 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in 17 people, including seven policemen
कालसी। थाना कालसी में तैनात सात पुलिसकर्मी समेत 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित लोगों को देहरादून स्थित कोविड अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान तेज कर दी गई है। कालसी थाने को बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर परिसर के बाहर से थाने को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कालसी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी कुछ सप्ताह पूर्व न्यायिक कार्य से दिल्ली गया था। वहां से लौटने के बाद पुलिसकर्मी की कोरोना जांच नहीं हो पाई। हाल ही में थानाध्यक्ष गिरीश नेगी का चयन स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना योद्धा सम्मान के लिए हुआ। उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाना था। इसके लिए देहरादून से पहुंची टीम ने उनकी कोरोना जांच की। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में अन्य कर्मचारियों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तो सात पुलिसकर्मियों समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद पॉजिटिव निकले सभी लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि संक्रमित पुलिस स्टाफ और उनके परिजनों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। थाना परिसर के आसपास के इलाकों को भी सैनिटाइज करवाया जा रहा है। यदि किसी को भी पुलिस सहायता की आवश्यकता है तो वह थाने के फोन पर या थाने के बाहर आकर पुलिस से संपर्क कर सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed