फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 26 July: 54 new infected found and No death

उत्तराखंड में कोरोना: 54 नए संक्रमित मिले, 50 हुए ठीक, चार दिन से एक भी मरीज की मौत नहीं

Mon, 26 Jul 2021 08:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

प्रदेश में 22 जुलाई के बाद कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। कोविड काल में अब तक 7359 की मौत हुई हैं।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 26 July:  54 new infected found and No death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले कम होने के साथ ही मरीजों की मौत थम गई है। लगातार चौथे दिन भी प्रदेश में कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 54 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 50 स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार शाम छह बजे तक 25618 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल जिले में 10, देहरादून व हरिद्वार में आठ-आठ, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में छह-छह, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में दो, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। चंपावत व पौड़ी जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 22 जुलाई के बाद कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। कोविड काल में अब तक 7359 की मौत हुई हैं। वहीं, 50 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 327766 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 638 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

ब्लैक फंगस से एक मौत
प्रदेश में सोमवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है, जबकि नया मामला नहीं मिला है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश भर्ती एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस से 124 मौत हो चुकी है। वहीं, तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 551 हो गई है।

ऋषिकेश में 962 लोगों का हुआ टीकाकरण

बारिश के कारण टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण की रफ्तार कम हुई। मुनिकीरेती, यमकेश्वर ब्लॉक और सरकारी अस्पताल में 962 लोगों का टीकाकरण हुआ। सुबह से हो रही बारिश में टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह कम दिखा।

सोमवार को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ कम दिखी। 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले लोगों के लिए दूसरी खुराक के लिए 400 का स्लॉट था। जिसमें मात्र 212 लोगों का टीकाकरण हुआ। नोडल अधिकारी डा. एसके पंत ने बताया कि बारिश के कारण लोगों की संख्या समिति रही।

मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के ऊपर वाले 450 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में इसी वर्ग के 300 लोगों का टीकाकरण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed