फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: six passengers reached haridwar by ahmedabad mail found corona positive

उत्तराखंड: अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे छह यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Mon, 26 Jul 2021 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

जीआरपी ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी। इनके पास रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: six passengers reached haridwar by ahmedabad mail found corona positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे अहमदाबाद के छह यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जहां एक ओर राज्य में कोरोना संक्रमण के बेहद कम मामले सामने आने के बाद लोग राहत महसूस कर रहे थे। वहीं अब सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद से हरिद्वार के लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक सोमवार को अहमदाबाद मेल से हरिद्वार पहुंचे यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान उक्त छह यात्रियों से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: तीसरी लहर को देखते हुए फिर बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू, अब शत-प्रतिशत कर्मचारियों को आना होगा दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट न होने पर जीआरपी के जवानों ने इन यात्रियों की जांच करवाई थी। जांच में छह यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया।

बॉर्डर से 105 वाहनों को पुलिस ने लौटाया

कांवड़ मेला स्थगित किए जाने के बाद पुलिस बॉर्डर पर लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस ने रविवार को 105 वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा। बॉर्डर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बॉर्डर पर चेकिंग की। जिसके तहत लाहडपुर बॉर्डर से शाम चार बजे तक 45 व चिड़ियापुर बॉर्डर से 60 वाहनों को वापस भेजा गया।

हरिद्वार जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले    
रविवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 12 मरीज ठीक भी हो गए। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में दो व्यक्ति भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में नौ मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटरों में एक भी व्यक्ति भर्ती नहीं है।

होम आइसोलेशन में 29 मरीज हैं। डॉ. झा ने बताया कि जिले में फिलहाल 48 एक्टिव केस हैं। जिले में अभी तक कुल पॉजिटिव की संख्या 50978 हो गई है। रविवार को 4659 व्यक्तियों के सैंपल जांच को लिए गए हैं। अभी कुल 4500 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed