फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 24 July: 33 new infected found and no death

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 33 नए कोरोना संक्रमित, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

Sat, 24 Jul 2021 06:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Jul 2021 06:24 PM IST
सार

शनिवार को नैनीताल जिले में चार, पिथौरागढ़ में 11, देहरादून में आठ, हरिद्वार में एक, उत्तरकाशी मे तीन, बागेश्वर में दो और ऊधमसिंह नगर जिले में चार संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 24 July: 33 new infected found and no death
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई। शनिवार को 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 611 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 341673 हो गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को नैनीताल जिले में चार, पिथौरागढ़ में 11, देहरादून में आठ, हरिद्वार में एक, उत्तरकाशी मे तीन, बागेश्वर में दो और ऊधमसिंह नगर जिले में चार संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में 327692 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.91 प्रतिशत दर्ज की गई। 
विज्ञापन


वीकेंड: शनिवार को अधिक संख्या में  नैनीताल पहुंचे पर्यटक, हर जगह दिखाई दी भीड़, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस को कोई नया मामला नहीं
वहीं राज्य में शनिवार को ब्लैक फंगस का कोई नया मामला नहीं आया और तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 549 है और 121 की मौत हो चुकी है। वहीं 195 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टिहरी में पौने दो करोड़ से बनेगी आरटीपीसीआर लैब

कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। टिहरी जिले में भी करीब पौन दो करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आरटीपीसीआर लैब बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लैब निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग इन दिनों भूमि की तलाश में जुटा हुआ है। उम्मीद है कि चंबा स्थित रेडक्रॉस अस्पताल के जर्जर भवन के स्थान पर नई आरटीपीसीआर लैब बनाई जा सकती है। 

जिले में आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब न होने के कारण सैंपलों को जांच के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, आईआईपी देहरादून, दून मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश में भेजा जाता है, जिससे रिपोर्ट आने में काफी समय लग जाता है। समस्या को देखते हुए लैब के लिए एक करोड़  75 लाख मंजूर किए गए हैं। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता युवराज सिंह ने बताया कि विभाग लैब निर्माण के लिए भूमि का चिह्नीकरण कर रहा है।

चंबा में रेडक्रॉस अस्पताल भवन जर्जर हो गया है। डीएम को प्रस्ताव भेजकर उक्त अस्पताल परिसर में लैब स्थापित करने का अनुरोध किया जाएगा। चंबा पूरे जिले का केंद्र बिंदु भी है। ऐसे में जिलेभर के सीएचसी, संयुक्त चिकित्सालय और जिला अस्पताल से आरटीपीसीआर सैंपलों को लैब भेजने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed