फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 11 July: 42 new infected found, one dead

उत्तराखंड में कोरोना: 42 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 1094 पहुंची एक्टिव केस की संख्या

Sun, 11 Jul 2021 07:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jul 2021 07:37 PM IST
सार

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण थम रहा है। प्रदेश में संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.77 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 11 July: 42 new infected found, one dead
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


घुमंतू भीड़ से संक्रमण का खतरा : हरिद्वार से नैनीताल तक लापरवाही की लहर
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341179 हो गई है। इनमें से 326763 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7339 लोगों की जान जा चुकी है। 

खानपुर-पुरकाजी और बालावाली बॉर्डर पर कोरोना जांच शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के यूपी बॉर्डर से आने वाले यात्रियों की फिर से कोरोना की जांच शुरू कर दी है। बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आ रहे हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

बाहरी प्रदेशों से बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के हरिद्वार आने वाले यात्रियों को बॉर्डर से लौटाया जा रहा है। वहीं, खानपुर क्षेत्र के दोनों बॉर्डर पर कोरोना जांच नहीं होने से भी ऐसे यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही थी। खानपुर-पुरकाजी और बालावाली-मंडावर बॉर्डर पर पिछले एक महीने से कोरोना जांच ठप पड़ी थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए अमर उजाला ने सात जुलाई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

अब स्वास्थ्य विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए बॉर्डर पर कोरोना जांच शुरू कर दी है। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार, बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। यदि कोई किसी कारण से कोरोना जांच नहीं करा पाया है तो उसके लिए बॉर्डर पर ही जांच की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर रोजना करीब 50 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed