फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight against corona: pregnant women vaccination campaign started in uttarakhand

कोरोना से लड़ेंगे: उत्तराखंड में शुरू हुआ गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने का अभियान, पहले दिन 15 को लगा टीका

Wed, 04 Aug 2021 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Aug 2021 01:59 PM IST
सार

फिलहाल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सभी जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
fight against corona: pregnant women vaccination campaign started in uttarakhand
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाने के अभियान बुधवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर से बुधवार को अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन


मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि दिसंबर तक सभी को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को सभी जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर पांडेय ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले दिनों प्रशिक्षण दिया गया था। आज बुधवार को गांधी शताब्दी अस्पताल में 15 गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया गया।

इस अवसर पर राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजानदास, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी आदि भी मौजूद रहे।
 

प्रदेश में कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 38 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस अब 581 रह गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए कोविड के 48 मामलों में अल्मोड़ा में एक, चमोली में तीन, देहरादून में नौ, हरिद्वार में 11, नैनीताल में पांच, पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी में छह मामले शामिल हैं।

जबकि बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में मंगलवार को कोविड का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक नया मामला प्रकाश में आया।

77 हजार को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे अभियान के तहत प्रदेश में मंगलवार को 77 हजार 89 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अभी तक 46 लाख 79 हजार 162 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है, जबकि 14 लाख 82 हजार 163 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में 65 हजार 706 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed