Corona Vaccination : तीसरे दिन 1882 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के तीसरे दिन 1882 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले दिन की तुलना में टीका लगवाने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है। तीन दिन में कुल लक्ष्य का 5.43 प्रतिशत कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 20 जनवरी को प्रदेश में टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड को 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। जिसमें जिला वार लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मियों के हिसाब से वैक्सीन की डोज दी है। 13 जिलों को 112620 वैक्सीन दी गई है। इसमें दो खुराक के हिसाब से 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है।
Dehradun News: 10 महीने बाद खुली दून अस्पताल की पूरी ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भीड़
मंगलवार को प्रदेश के 34 बूथों पर 1882 स्वास्थ्य कर्मियों कोविड वैक्सीन लगवाई गई। यह संख्या पहले व दूसरे दिन की तुलना में कम है। प्रदेश में जिस तरह से टीकाकरण अभियान आगे बढ़ रहा है। उसके हिसाब से वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ नहीं रही है। तीन दिनों में पूरे प्रदेश में 6119 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई है। जो कुल लक्ष्य का 5.43 प्रतिशत है। केंद्र सरकार ने टीकाकरण के लिए उत्तराखंड में सप्ताह में चार दिन तय किए हैं। जिसके अनुसार बुधवार को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
प्रदेश में लगाई गई वैक्सीन
जिला लगवाने वाले
अल्मोड़ा 174
बागेश्वर 115
चमोली 152
चंपावत 139
देहरादून 209
हरिद्वार 200
नैनीताल 190
पौड़ी 140
पिथौरागढ़ 79
रुद्रप्रयाग 83
टिहरी 78
यूएस नगर 208
उत्तरकाशी 115
कुल - 1882
तीन दिन की स्थिति
दिन टीकाकरण
16 जनवरी 2276
18 जनवरी 1961
19 जनवरी 1882
बुधवार को पहुंचेगी 92500 कोविशील्ड वैक्सीन, देहरादून को मिलेंगी सबसे ज्यादा
केंद्र सरकार बुधवार को जो 92500 कोविशील्ड वैक्सीन भेज रही है, उसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।
किस जिले को कितनी वैक्सीन मिलेंगी
जिला वैक्सीन
अल्मोड़ा 5500
बागेश्वर 3000
चमोली 2,000
देहरादून 22,500
हरिद्वार 15,000
नैनीताल 9500
पौड़ी 6000
पिथौरागढ़ 4500
रुद्रप्रयाग 2000
टिहरी 6000
यूएस नगर 8500
उत्तरकाशी 3500
कुल योग 92500
कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए अब मोबाइल पर मैसेज जरूरी नहीं
कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए केंद्र ने मानकों को थोड़ी ढील दी है। अब बिना मैसेज आए भी स्वास्थ्य कर्मचारी बूथों पर जाकर वैक्सीन की खुराक ले सकते हैं, लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए कर्मचारी का नाम व पता टीकाकरण के डाटा में होना चाहिए। वहीं, जो कर्मचारी अवकाश या किसी अन्य कारणों से निर्धारित तिथि को वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच पाए हैं। वे अगले दिन बूथों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
प्रदेश में पहले चरण में 87588 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इन कर्मचारियों का पूरा डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया गया है। लेकिन कोविड वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियों को कोविन पोर्टल से मैसेज भेज जा रहे हैं। जिसके बाद उन्हें वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किए कि टीकाकरण लगाने के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था यथावत रहेगी, लेकिन बिना मैसेज के भी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगाने से पहले कोविन पोर्टल पर पंजीकरण आटो जनरेट करना होगा। वहीं, जो कर्मचारी मैसेज भेजने के बाद वैक्सीन लगवाने नहीं पहुंच पा रहे थे। वे अगले दिन बूथों में जाकर वैक्सीन लगा सकते हैं। अभी तक निर्धारित तिथि को वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों का दोबारा नंबर कब आएगा यह तय नहीं था।
केंद्र से दिशानिर्देश दिए गए कि बिना मैसेज के भी स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवा सकते हैं, लेकिन कर्मचारी का रिकॉर्ड टीकाकरण के डाटा में होना चाहिए। अवकाश या किसी अन्य कारणों से जो कर्मचारी वैक्सीन लगवाने से छूट रहे हैं। उन्हें भी अगले दिन वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चीफ ऑपरेटिंग आफिसर, राज्य कोविड कंट्रोल रूम