फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Doon Hospital OPD opens after 10 months

Dehradun News: 10 महीने बाद खुली दून अस्पताल की पूरी ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भीड़

Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jan 2021 11:47 PM IST
सार

  • अस्पताल पहुंचे 792 मरीज, सबसे अधिक 268 मरीज फ्लू ओपीडी में पहुंचे 

विज्ञापन
Dehradun News: Doon Hospital OPD opens after 10 months
दून अस्पताल की ओपीडी में मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित किए गए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को लगभग 10 महीने बाद पूरी ओपीडी खुली। पहले दिन ही 792 मरीज ओपीडी में पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें, पिछले साल मार्च में कोरोना संक्रमण के मामले आने पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल को कोविड अस्पताल के रूप में बदल दिया गया था। इसके बाद ऑपरेशन से लेकर ओपीडी भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


गत नवंबर महीने से पांच ही विभागों की ओपीडी खोली गई थी। हर विभाग में अग्रिम अप्वॉइंटमेंट के साथ अधिकतम 20-20 मरीज ही देखे जा रहे थे। अब कोरोना संक्रमण का प्रसार कुछ कम हुआ है और टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी विभागों की ओपीडी खोल दी गई है। सोमवार को सबसे अधिक 268 मरीज फ्लू ओपीडी में पहुंचे। इसके अलावा चर्म रोग में 98 व मेडिसिन में 84 मरीज पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अधिकारियों को समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ओपीडी कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत ही संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दून अस्पताल में सभी ओपीडी शुरू होने से राजकीय कोरोनेशन व गांधी शताब्दी अस्पताल (जिला अस्पताल) प्रशासन को भी कुछ राहत मिली है। दरअसल, पिछले कुछ वक्त से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दबाव भी इन अस्पतालों पर था।

इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का विवरण 

कैंसर: 03
डेंटल: 12
ईएनटी: 33
नेत्र: 32
मेडिसिन: 95
स्त्री एवं प्रसूति रोग: 16
हड्डी रोग: 74
बाल रोग: 09
मनोरोग: 22
चर्म रोग: 115
सर्जरी: 29
टीबी एवं चेस्ट: 14
कार्डियोलॉजी: 02
फ्लू ओपीडी: 268

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed