{"_id":"619fc1be8755ae3b1b68a338","slug":"corbett-tiger-reserve-tourist-will-have-to-wait-for-jungle-safari-in-pakhro","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: पाखरो में टाइगर सफारी के रोमांच के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: पाखरो में टाइगर सफारी के रोमांच के लिए अभी करना होगा इंतजार
Thu, 25 Nov 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:35 PM IST
सार
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
जंगल सफारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) में बनकर तैयार पाखरो टाइगर सफारी के रोमांच के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। निर्धारित तिथि 28 नवंबर को प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम अब दिसंबर में होगा। अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री स्तर पर इसके लिए समय निर्धारण किया जाएगा। प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि प्रधानमंत्री खुद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का लोकार्पण करें।
विज्ञापन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कॉर्बेट और केटीआर प्रशासन की ओर से 28 नवंबर की तिथि को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन लोकार्पण के लिए शासनस्तर से अभी हरी झंडी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम दिसंबर माह में कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री स्तर पर तिथि का निर्धारण किया जाना है। यह प्रयास किया है कि प्रधानमंत्री इस लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करें। केटीआर वन प्रभाग के डीएफओ किशनचंद ने बताया कि 106 हेक्टेयर में प्रस्तावित तीन बाघ बाड़ों में से दो बनकर तैयार हो गए हैं, जहां जोड़े में चार टाइगर छोड़े जाएंगे। इसी क्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत बीते 17 नवंबर को केटीआर की वेबसाइट लांच कर चुुके हैं।
विज्ञापन
पाखरो टाइगर सफारी से कम हो सकेगा कॉर्बेट का दबाव
नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर उत्तराखंड वन एवं वन्यजीव पर्यटन गतिविधियों का बड़ा केंद्र है। वन्यजीवों के दीदार के लिए पर्यटकों का सबसे अधिक दबाव कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पर है। इस दबाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट टाइगर सफारी के निर्माण को हरी झंडी दी गई। कोटद्वार से करीब 25 किमी दूर कालागढ़-रामनगर मार्ग पर स्थित पाखरो में गत वर्ष 11 दिसंबर को टाइगर सफारी का शिलान्यास वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया था। पाखरो का मोरघट्टी समेत समीपवर्ती क्षेत्र का यह इलाका वर्तमान में वन विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर चर्चाओं में है। पाखरो टाइगर सफारी बनने से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दबाव कम होगा।