फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve Eight officials under ED probe in illegal construction and tree felling case in Corbett

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ कटान का मामला...ईडी जांच के दायरे में आए आठ अधिकारी

Mon, 22 Jan 2024 05:28 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आठ अधिकारियों पर ईडी जांच की तलवार लटक गई है। कॉर्बेट में 163 पेड़ काटे जाने थे। इनकी अनुमति ली गई थी, लेकिन इससे कहीं ज्यादा पेड़ काट दिए गए।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve Eight officials under ED probe in illegal construction and tree felling case in Corbett
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

कॉर्बेट में अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले में वन विभाग के आठ अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में हैं। बताया गया है कि इन अधिकारियों से वित्तीय जानकारी मांगी गई है। हालांकि प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक का कहना है कि मुख्यालय स्तर पर उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, यह हो सकता है कि सीधे अधिकारियों से जानकारी मांगी गई हो।

विज्ञापन

ईडी ने जिन अधिकारियों से जानकारी मांगी है उनमें पांच आईएफएस अधिकारी हैं। जबकि अन्य वन क्षेत्राधिकारी और एसडीओ स्तर के हैं। आईएफएस स्तर के अधिकारियों में एक अधिकारी पर्यावरण बोर्ड में है। जबकि दूसरा वन मुख्यालय में तैनात है। दो अधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि एक अन्य अधिकारी का देहांत हो चुका है। बताया गया है कि इस मामले में वन विभाग की ओर से शासन से दिशा-निर्देश मांगा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Ram Temple: श्रीराम की लीलाओं से जुड़ी हैं दुनिया की ये सबसे प्राचीन नृत्य नाटिका, लोगों के हृदय में रचा-बसा

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अवैध कटान का मामला

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 163 पेड़ काटे जाने थे। इनकी अनुमति ली गई थी, लेकिन इससे कहीं ज्यादा पेड़ काट दिए गए। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार काटे गए पेड़ों की अनुमानित संख्या 6093 है। इसके अलावा रिजर्व क्षेत्र में अवैध निर्माण भी किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed