फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Park will be able to reach in a very short time in this route

अब इस रूट से बेहद कम समय में पहुंच पाएंगे कार्बेट पार्क, इस दिन से खुलेंगे रास्ते

Wed, 22 Nov 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
  Corbett Park will be able to reach in a very short time in this route
corbett park

इस रूट के जरिए बेहद कम समय में कार्बेट पार्क पहुंचा जा सकेगा। 27 नवंबर को इस रूट का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों होगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने कोटद्वार को रामनगर का नया विकल्प बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 27 नवंबर से पार्क के दो नए गेट रथवाढाब और पाखरो खोले जा रहे हैं। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री करेंगे।
विज्ञापन


इन गेटों के खुलने से कोटद्वार क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढे़गी और रामनगर से पर्यटकों का दबाव भी कम होगा। इन नए गेटों के प्रचार की ठोस रणनीति बनाई गई है। इसके तहत दिल्ली में सभी दूतावास और विदेशों में भारतीय दूतावासों में कार्बेट पार्क और गेटों के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाली प्रचार सामग्री रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली रूट पर गेटों से जुड़ी सूचना देने वाले होर्डिंग भी लगेंगे। यह जानकारी वन मंत्री हरक  सिंह रावत ने विधानसभा में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।

वन मंत्री ने बताया कि इन नए गेटों के जरिये दिल्ली से सैलानी 200 किमी की दूरी तय कर पहुंच सकेंगे। जबकि अभी दिल्ली से रामनगर (कार्बेट पार्क) पहुंचने में 240 किमी का सफर करना पड़ता है।

हरिद्वार और कोटद्वार की दूरी करीब चालीस किमी कम हो

  Corbett Park will be able to reach in a very short time in this route
सड़क

इन गेटों से सुबह और दोपहर वाली पाली में दस-दस जिप्सी को कार्बेट पार्क में जाने की अनुमति प्रदान की गई है। लैंसडाउन वन प्रभाग का कोल्हूचौड़ गेट भी खुलेगा। इसके अलावा चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग का भी शिलान्यास भी किया जाएगा।

इस मार्ग के बनने से हरिद्वार और कोटद्वार की दूरी करीब चालीस किमी कम हो जाएगी। इस मार्ग को बनाने के लिए करीब दस करोड़ से ज्यादा का बजट तय किया गया है। इन योजनाओं के अलावा कोटद्वार सर्किट का भी विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

शासन ने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इको टूरिज्म कारपोरेशन को वन निगम के जरिये 10 करोड़ का बजट भी उपलब्ध कराया है।

नया गेट खोलने पर कोई तकनीकी अड़चन न आ जाए, इसके लिए प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और कार्बेट पार्क निदेशक ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। वन मंत्री का दावा है कि बिना किसी अड़चन के नए गेट खोलने की अनुमति मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed