{"_id":"10b6eebb5c6b8f2c820be30033017ea3","slug":"corbett-park-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में बना दी बाबा की समाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में बना दी बाबा की समाधि
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 30 Apr 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट पार्क के कोर जोन (कालागढ़) इलाके के नोनगढ़ मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने एक बाबा की समाधि बना ली।
विज्ञापन
कार्बेट प्रबंधन ने दबाए रखा मामला
पहले तो कार्बेट प्रबंधन ने मामले को दबाए रखा, पर अब मामला सुर्खियों में आने पर मामले की जांच एसडीओ कालागढ़ को सौंपी गई है।
कार्बेट पार्क निदेशक समीर सिन्हा का कहना है कि जो जानकारी आई है, उसके तहत मंदिर परिसर के अंदर ही समाधि बनाई गई है। जांच रिपोर्ट में दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कार्बेट पार्क का कालागढ़ इलाका लंबे समय से संवेदनशील बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी कालागढ़ में कब्जे को खाली नहीं कराया जा सका है।
इसके अलावा, कार्बेट पार्क के इस कोर जोन (जहां वन्य जीवों की संख्या ज्यादा होती है, मानवीय हस्तक्षेप शून्य रखा जाता है तथा चुनिंदा जंगलात के अफसरों को ही यहां जाने की अनुमति होती है) में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
नियम को ताक पर
कुछ दिन पहले नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित पटेरपानी से बिजली विभाग के अधिकारी के साथ कुछ लोग जीप लेकर ढिकाला तक पहुंच गए थे।
अब कालागढ़ रेंज के अंतर्गत नोनगढ़ मंदिर परिसर में एक बाबा की समाधि बना दी गई है। बाबा पहले इसी मंदिर में रहते थे।
टाइगर रिजर्व के कड़े नियमों के बाद तत्कालीन निदेशक राजीव भरतरी और उप निदेशक विवेक पांडे के समय हुई सख्ती के चलते वह इलाके से बाहर रहने लगे थे। जिनकी बीमारी से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन