{"_id":"5d9a14c18ebc3e016a182648","slug":"corbett-national-park-will-open-on-15-october-and-rajaji-tiger-reserve-open-on-15-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से खुल रहा कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से खुल रहा कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व
Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Oct 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व 15 अक्टूबर और राजाजी टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से दर्शकों के लिए खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके पार्क प्रबंधन सफारी के लिए सड़कें और ठहराव के लिए अतिथिगृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रहा है।
विज्ञापन
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि टाइगर रिजर्व 15 अक्टूबर से उन पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है जो दिनभर भ्रमण करने के बाद लौट जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
यदि पर्यटकों को रात में ठहरना है तो उन्हें 15 नवंबर के बाद आना होगा। फिलहाल टाइगर रिजर्व के सभी मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही अतिथिगृहों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो के मुताबिक टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए पूर्व की भांति इस बार भी 15 नवंबर को ही खोला जाएगा। बारिश के दौरान टाइगर रिजर्व के क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा अतिथिगृहों की भी मरम्मत करायी जा रही है। दोनों पार्कों के अतिथिगृहों के लिए ऑनलाइन बुक कराई जा सकती है।