{"_id":"2bdc538375500e4c1b9c228468836c48","slug":"corbett-national-park-open-for-tourist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क खुला, पहले दिन बाघ और हाथी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क खुला, पहले दिन बाघ और हाथी ने किया स्वागत
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 16 Oct 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन डे-विजिट के लिए खुल गया है, जिससे पर्यटकों के साथ ही पर्यटन व्यवसायों से जुड़े लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
चार शावक और 10-12 हाथियों का झुंड देखा
बिजरानी जोन में प्रतिदिन 60 जिप्सियों को प्रवेश दिया जाता है, जिसमें सुबह-शाम की पाली में 30-30 गाड़ियां जाती है, लेकिन पहले दिन सुबह 26 तो शाम की पाली में 27 गाड़ियों ने बिजरानी जोन में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बुधवार को पहले दिन दिल्ली से आए पर्यटक सुमित चुंग ने दोनों पालियों का लुत्फ उठाया। उन्होंने सुबह की पाली में बाघिन तो नहीं देखी, लेकिन उसके चार शावक और 10-12 हाथियों का झुंड बच्चों सहित देखा।
विज्ञापन
बिजरानी जोन के रेंजर महेश बिष्ट ने बताया कि बाघ के दर्शन तो 8-10 गाड़ियों में जाने वाले पर्यटकों को ही हुए, लेकिन हाथी के दीदार लगभग सभी को हुए।
उन्होंने बताया रात्रि विश्राम के लिए 15 नवंबर से पार्क में नाइट-स्टे शुरू होगा। अब तक दो जोन झिरना एवं बिजरानी पर्यटकों के लिए डे-विजिट में खोल दिए गए हैं।