{"_id":"5ae170eb4f1c1b350b8b6935","slug":"corbett-national-park-booking-high-security-booking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कार्बेट पार्क की बुकिंग का होगा हाई सिक्योरिटी ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कार्बेट पार्क की बुकिंग का होगा हाई सिक्योरिटी ऑडिट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
corbett tiger reserve
- फोटो : google
कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग का हाई सिक्योरिटी आडिट कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
आडिट करने वाली टीम बुकिंग में हो रही गड़बड़ियों और उसके तरीकों का खुलासा करेगी। इसके अलावा नेशनल इनफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) की ऑनलाइन बुकिंग में नई ओटीपी व्यवस्था को लागू करने के बाद समस्या आ रही है, वह दूर नहीं होती है, तो पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
यह निर्णय प्रमुख वन संरक्षक जयराज की अध्यक्षता में वन मुख्यालय में कार्बेट पार्क प्रबंधन, होटल कारोबारियों, एनआईसी और इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी डेवलेपमेंट एजेंसी (आईटीडीए)के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
नामित कंपनियों के माध्यम से हाई सिक्योरिटी आडिट कराया जाए
Hackers
कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में हैकर्स ने सेंध लगा दी है। मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही है। शिकायतों के मद्देनजर एनआईसी ने बुकिंग में ओटीपी की व्यवस्था को लागू किया है, जिसका होटल कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने सभी पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया था, जिससे समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाए।
बैठक में तय हुआ कि गड़बड़ियों की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा नामित कंपनियों के माध्यम से हाई सिक्योरिटी आडिट कराया जाए। इसके अलावा एनआईसी बुकिंग की व्यवस्था में सुधार करे। अगर, इससे भी बात नहीं बनती है, तो पुरानी व्यवस्था को ही लागू कर दिया जाए।
इसके अलावा कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था पर आईटीडीए नजर रखे, जिससे कोई गड़बड़ी होती तो तत्काल आईटीडीए के विशेषज्ञ कदम उठा सकें। बैठक में कार्बेट पार्क निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।