फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett and Rajaji Tiger Reserves Several Forest Routes Damaged Due to Heavy Rainfall Uttarakhand news

उत्तराखंड: कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के कई मार्ग क्षतिग्रस्त, बारिश-भूस्खलन से प्रदेश में 40 सड़कें बंद

Sat, 29 Aug 2026 04:39 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के चलते 40 मार्ग बंद हैं। बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें सोनानदी-कालागढ़ मार्ग नीम स्रोत के पास क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन
Corbett and Rajaji Tiger Reserves Several Forest Routes Damaged Due to Heavy Rainfall Uttarakhand news
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश से जंगल में वन मार्गाें को खासा नुकसान पहुंचा है। कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व के कई वन मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब वन कर्मी पैदल गश्त के अलावा हाथियों और ऑल टेरेन वाहन के जरिये गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला बताते हैं कि बारिश से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें सोनानदी-कालागढ़ मार्ग नीम स्रोत के पास क्षतिग्रस्त हुआ है। बतनबसा-कालागढ़, दुर्गादेवी-मैदावन, मैदावन-लोहाचौड़ मार्ग को भी क्षति पहुंची है। कांडा-ढिकाला मार्ग और बिजरानी रेस्ट हाउस के आगे मार्ग है, उसे भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


कई स्थानों पर ढिकाला मार्ग भी टूटा है। बीच-बीच में मार्ग की मरम्मत की गई थी, फिर बारिश से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। वर्तमान में पैदल गश्त की जा रही है। इसके अलावा कार्बेट टाइगर रिजर्व में 14 हाथी है, उसमें से एक बार में 10 हाथियों से गश्त की जा रही है। सीटीआर में ऑल टेरेन वाहन है, इससे भी गश्त हो रही है। जो चौकियां दुर्गम क्षेत्र में है, वहां पर राशन पहले से पहुंचा दिया गया था, जिससे वन कर्मियों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे बताते हैं कि मोहान-रानीपुर, रामगढ़-सत्यनारायण जैसे मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए पानी के स्रोताें का रास्ता बदला गया था, इससे कुछ स्थिति ठीक है। वन कर्मी हाथियों से भी गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील जगहों पर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है।

ये भी पढे़ं...गोपेश्वर:  एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी; बाजार में अफरा तफरी

राज्य के 43 मार्ग बंद
राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते 40 मार्ग बंद हैं। इनमें बागेश्वर में सात, चमोली में नौ, चंपावत में दो, देहरादून में दो, नैनीताल में दो, पौड़ी में दो और उत्तरकाशी में दो मार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में नौ, रुद्रप्रयाग में पांच और टिहरी में तीन मार्ग बंद हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed