फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cooperative society secretary suspended for negligence Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में सामने आई गड़बड़ी, लापरवाही पर सचिव निलंबित, जांच के आदेश

Wed, 08 Nov 2023 07:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,
संवाद न्यूज एजेंसी, Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Nov 2023 07:31 AM IST
सार

पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आई। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
Cooperative society secretary suspended for negligence Dehradun Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों में स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन

बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: केदारनाथ में मिले राहुल-वरुण...दोनों के बीच हुई क्या बात? टटोले जा रहे सियासी मायने

साथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए। निबंधक पांडेय ने जिला सहायक निबंधक को निर्देशित किया कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed