फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cool weather in uttarakhand pradesh

उत्तराखंड में बदला मौसमः बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

Fri, 28 Apr 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
cool weather in uttarakhand pradesh
- फोटो : file photo

गुरुवार को सुबह से मौसम ने ठंड का अहसास हुआ। आसमान में छाए बादल और ठंडी हवाओं ने कई दिनों पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राहत दी। राजधानी देहरादून सहित आसपास के कई इलाकों में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। विकासनगर में भी सुबह से बादल छाए रहे। हालां‌कि दस बजे बाद देहरादून में धूप निकल आई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं प्रदेशभर में कहीं कहीं हल्की बारिश के बाद बुधवार को मौसम शुष्क रहा। देहरादून में भी दिनभर तेज धूप और हल्की गर्म हवाएं चलती रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 

केदारनाथ में बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है, इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में तड़के आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया। भले ही दोपहर बाद पुन: आसमान में बादल घिरने लग गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बरसे बदरा, तापमान लुढ़का

cool weather in uttarakhand pradesh
बारिश - फोटो : PTI

विकासनगर के पहाड़ी अंचलों में मौसम की बदली करवट मौसम सुहावना हो गया। चकराता समेत आसपास के इलाकों में बुधवार शाम करीब चार बजे बारिश हुई।

त्यूनी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पहाड़ी अंचलों पर हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला। जहां ठंडी हवाओं के बीच गर्मी से लोगों को खासा राहत मिली।

बुधवार को सुबह के समय चटक धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। लेकिन दोपहर बाद पहाड़ी अंचलों में मौसम करवट लेने लगा। आसमान में काले बादल घिर आए। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। जिससे तापमान लुढ़क गया। लोगों के गर्म कपड़े निकल आए।

चकराता का तापमान पांच डिग्री लुढ़क कर 18 डिग्री पर जा पहुंचा। त्यूनी और आसपास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं विकासनगर समेत मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिली रही। विकासनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed