{"_id":"62d9a72a2bb9124d9f2786e5","slug":"controversy-over-the-holiday-after-noon-on-friday-vikas-nagar-news-drn4178698105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्राई-डे दोपहर बाद अवकाश करने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्राई-डे दोपहर बाद अवकाश करने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एजेंल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से प्रत्येक शुक्रवार (फ्राइडे) को दोपहर 12:30 बजे बाद अवकाश किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने स्कूल प्रबंधन को तहसील में तलब कर दिया। प्रबंधन द्वारा निर्णय वापस लेने और खेद प्रकट करने के बाद मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों की डायरी में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर बाद स्कूल का अवकाश होने से संबंधित नोट लिखा गया। जब अभिभावकों ने यह देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। अभिभावकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका विरोध किया। स्थानीय अधिसूचना इकाई (एलआईयू) भी सक्रिय हो गई। उनके माध्यम से पूरे प्रकरण की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई। एसडीएम ने प्रबंधन को तहसील में तलब कर दिया। प्रबंधन की ओर से लिखित में खेद प्रकट करने पर मामला शांत हुआ। प्रिंसिपल द्वारा दिए गए नोट में कहा गया कि प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणियां किया जाना ज्ञात हुआ। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया कि स्कूल प्रत्येक दिन पूर्व की तरह जारी रहेगा। यदि प्रबंधन के पूर्व में लिए गए निर्णय से अभिभावकों को किसी प्रकार का कष्ट हुआ है तो प्रबंधन क्षमा प्रार्थी है।
इस संबंध में स्कूल प्रबंधन को तलब किया गया था। मामले को लेकर प्रबंधन ने क्षमा मांगी है। प्रबंधन को सरकारी गाइड लाइन के अनुसार ही स्कूल खोलने और बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।