फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is training at Mandal level for the third victory in Uttarakhand For the first time

Uttarakhand: प्रदेश में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर भाजपा का प्रशिक्षण, बनाई आक्रामक रणनीति

Thu, 26 Feb 2026 07:31 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Feb 2026 07:31 AM IST
सार

भाजपा 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण देगी। चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार आक्रामक रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
BJP is training at Mandal level for the third victory in Uttarakhand For the first time
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान चलाएगी। 304 मंडलों में सात विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे दलों से भाजपा में आने वालों का भी विशेष वर्ग लगेगा, जिसमें उन्हें संगठन की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने इस बार आक्रामक रणनीति के साथ तैयारी शुरू कर दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू गया है, जिसके तहत पहली बार भाजपा ने मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शुरू किया है। इस स्तर पर बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, वैचारिक अधिष्ठान समेत सात विषयों प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक रात्रि प्रवास भी शामिल है।

विज्ञापन

इसके अलावा जिला स्तर पर 10 से अधिक विषयों का प्रशिक्षण होगा, जिसमें दो रात्रि प्रवास और प्रदेश स्तर पर इससे अधिक विषयों का प्रशिक्षण होगा, जिसमें तीन रात्रि प्रवास होगा। मकसद ये है कि बूथ के हर मतदाता तक कार्यकर्ता की मजबूत पकड़ हो सके। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा ने कर दी है। हर कार्यकर्ता को इनसे जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दलों से आए नेता-कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग

भाजपा ने दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल करने की भी खास रणनीति बनाई है। साथ ही ये भी तय किया गया है कि दूसरे दलों से पूर्व में या अब आए हुए नेता-कार्यकर्ता के लिए अलग से प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाएगा। मकसद ये है कि इन सभी को भाजपा संगठन की सोच, संस्कृति, रणनीति से रूबरू कराया जा सके। ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी उनका भी लाभ उठा सके।

ये भी पढ़ें...शिक्षा निदेशक से मारपीट का मामला: विधायक काऊ ने मांगी माफी; शिक्षकों से की काम पर लौटने की अपील

अगले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए हमने पहली बार मंडल स्तर तक का प्रशिक्षण शुरू किया है। बड़े स्तर पर प्रशिक्षण होंगे, ताकि हर कार्यकर्ता की पहुंच आम मतदाता तक मजबूत हो। केंद्र, राज्य की योजनाएं, उपलिब्धयां उन तक पहुंचें। - महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed