फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy between Sonia and Mayor is catching on

तूल पकड़ता जा रहा है सोनिया आनंद और मेयर के बीच विवाद का मामला

Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Controversy between Sonia and Mayor is catching on
पार्क की एनओसी रद्द करने को लेकर गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद की ओर से मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने पहले नगर निगम और फिर एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आनंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, सोनिया आनंद ने भाजपा और मेयर पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन को पर्यावरण विरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा सामाजिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास कर रही है। इसके विरोध में सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर से अभद्रता के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर के कर्मचारियों ने हड़ताल कर भाजपा पार्षदों के साथ प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने नगर निगम और एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त और एसएसपी को ज्ञापन देकर सोनिया आनंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही गूंज संस्था की ओर से सहस्त्रधारा रोड पर बनवाए गए पार्क को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान पार्षद भूपेंद्र कठैत, अमिता सिंह, राजेश रावत, सहित भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, इस मामले में सोनिया आनंद ने मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर निगम प्रशासन को पर्यावरण विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक एक पार्क का संरक्षण नहीं कर पा रहे हैं तो पूरे शहर का कैसे करेंगे। भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। पार्क उन्होंने आम लोगों और बुजुर्गों के लिए बनवाया था लेकिन मेयर को यह सामाजिक कार्य रास नहीं आया। आरोप लगाया कि मेयर और भाजपा सरकार सामाजिक संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ वह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने पार्क का शिलापट्ट हटाया
नगर निगम की टीम शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित राजेश्वरपुरम पहुंची और पार्क पर लगे शिलापट्ट को तोड़ दिया। साथ ही यहां अतिक्रमण को भी हटा दिया। उधर, सोनिया आनंद ने कहा कि नगर निगम ने शिलापट्ट तोड़कर भगवान बुद्ध और पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed