फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversial speech of BJP MLAs not stopping in Uttarakhand

उत्तराखंड में नहीं थम रहे भाजपा विधायकों के विवादित बोल, किरकिरी झेल रही पार्टी

Wed, 09 Oct 2019 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Oct 2019 12:40 PM IST
सार

  • ज्वालापुर विधायक के पाकिस्तान संबंधित बयान पर सियासत गर्मायी
  • प्रदेश अध्यक्ष ने फोन कर मांगा स्पष्टीकरण, विधायक बोले षड्यंत्र है

विज्ञापन
Controversial speech of BJP MLAs not stopping in Uttarakhand
अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का वायरल ऑडियो के बाद किरकिरी झेल चुकी भाजपा के लिए अब ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ का एक वायरल वीडियो परेशानी का कारण बन रहा है। वीडियो में विधायक ने अपने क्षेत्र के 52 प्रतिशत हिस्से को पाकिस्तान करार दे दिया है।

विज्ञापन


दशहरे से एक दिन पहले वायरल हुआ भाजपा विधायक का वीडियो धार्मिक सौहार्द पर सवाल खड़ा कर रहा है। इससे राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है तो विधायक इसे षड्यंत्र बता रहे हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अजय भट्ट ने विधायक को फोन कर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


भाजपा विधायक विस क्षेत्र के धनौरी में राज्य योजना से बनने वाली सड़क के शिलान्यास पर बोल रहे थे। वायरल वीडियो में विधायक राठौड़ बोले कि उनका विधानसभा क्षेत्र 67 किलोमीटर का है। इसमें 52 प्रतिशत हिस्सा पूरा पाकिस्तान है, जबकि वे 48 प्रतिशत पर जीतकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान गढ़ी संघीपुर नामक जगह का नाम लिया, जहां शत प्रतिशत मुस्लिम हैं, लेकिन 1800 वोट भाजपा को मिले हैं। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र को हिंदुस्तान और पाकिस्तान में विभाजित करने पर कांग्रेस ने कई जगह प्रदर्शन किया।

सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। इससे दो दिन पहले रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का तथाकथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वोट बैंक की राजनीति में पार्टी की खिलाफत की बात थी। काऊ के बयान को पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता मानते हुए तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। वहीं, अब ज्वालापुर विधायक के प्रकरण में पार्टी रक्षात्मक दिख रही है।

मैंने फोन पर विधायक सुरेश राठौड़ का स्पष्टीकरण तलब किया था। विधायक का कहना है कि ऑडियो से छेड़छाड़ हुई है। वीडियो को कट पेस्ट किया है। उन्होंने एक गांव गढ़ी संघीपुर का जिक्र किया था कि वहां शत प्रतिशत मुस्लिम हैं, लेकिन पार्टी को वहां से 1800 वोट मिले हैं। पाकिस्तान का जिक्र उन्होंने इस संदर्भ में नहीं किया। पार्टी वीडियो का परीक्षण करवाएगी।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed