फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Control room for Chardham Yatra started in Patel Bhawan 24-hour monitoring will be done Uttarakhand news

Chardham Yatra 2026: पटेल भवन में शुरू हुआ कंट्रोल रूम, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा 24 घंटे होगी निगरानी

Sat, 18 Apr 2026 11:05 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 18 Apr 2026 11:05 AM IST
सार

कल 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज होगा। यात्रा के पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Control room for Chardham Yatra started in Patel Bhawan 24-hour monitoring will be done Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए पटेल भवन में शुक्रवार से कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। इस कंट्रोल रूम से 24 घंटे यात्रा की निगरानी की जाएगी। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर पुलिस की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। करीब एक सप्ताह पहले पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया गया था।

विज्ञापन

गढ़वाल रेंज कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा के पिछले अनुभवों के आधार पर अधिक डिजिटल, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस के साथ-साथ पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा एसडीआरएफ, एटीएस और बम निरोधक दस्ते और जल पुलिस की टीमें भी अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। चारों धामों में और यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। भीड़ नियंत्रण ओर निगरानी के लिए ड्रोन भी विभिन्न स्थानों से निगरानी करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल और हाल्टिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश, सालभर में 16 प्रवक्ता परीक्षाएं कराई जाएगी

पुलिस मुख्यालय ने जिन अधिकारियों को यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे उन सभी ने निरीक्षण पूरे कर सभी को दिशा निर्देशित कर दिया है। यातायात सुचारू रखने के लिए मार्गों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंड स्लाइड जोन को चिह्नित कर वहां पर आवश्यक पुलिस बल व अन्य विभागों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed