फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   contractor JE raped his maid

शादी का झांसा देकर जेई नौकरानी से करता रहा दुष्कर्म, महिला हुई प्रेग्नेंट

Wed, 24 May 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर Updated Wed, 24 May 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
contractor JE raped his maid
sdf - फोटो : Getty Images

एनएच में संविदा में कार्यरत एक जेई शादी का झांसा देकर लंबे समय से एक महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़ित महिला सात माह की गर्भवती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जेई के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जेई देहरादून के विकासनगर निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बागेश्वर के मजियाखेत क्षेत्र निवासी एक महिला एनएच में संविदा में कार्यरत जेई लोकेश के घर में काम करती थीं। बिलौना में किराए के कमरे में जेई लोकेश दो अन्य साथियों के साथ रहता है। आरोप है कि जेई ने काम पर आने वाली महिला को साथियों की गैरमौजूदगी में शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जब महिला ने जेई को गर्भवती होने की बात बताई तो वह शादी करने के लिए टालमटोल करने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर जेई के खिलाफ तहरीर सौंपी। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जेई के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा कायम कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed