फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contractor do Sexual Assault with Women Employee in uttarakhand

ठेकेदार ने ऑफिस में महिला कर्मचारी से किया दुराचार, एक बार मन नहीं भरा तो दोबारा बुलाया और फिर...

Tue, 30 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता Updated Tue, 30 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Contractor do Sexual Assault with Women Employee in uttarakhand
rape

उत्तराखंड में नानकमत्ता के एक दफ्तर में काम करने वाली महिला के साथ ठेकेदार ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। सोमवार दोपहर जब ठेकेदार एक बार फिर दुष्कर्म की नीयत से महिला के ऑफिस पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन


खटीमा क्षेत्र की एक महिला नगर के एक जनजाति समिति के कार्यालय में काम करती है। सोमवार को महिला ऑफिस में अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे डियूढ़ी गांव निवासी ठेकेदार शौकत उसके कार्यालय पहुंचा।

विज्ञापन

महिला को अकेले पाकर ठेकेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चला गया। दोपहर एक बजे ठेकेदार ने महिला को फोन कर एक बार फिर दफ्तर आने की बात कही। इस पर महिला ने पति को घटना की जानकारी देकर थाने में तहरीर सौंपी।
 

इस पर पुलिस ठेकेदार के आने से पहले ही ऑफिस आ गई और जैसे ही ठेकेदार वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए सितारगंज भेजा। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी शौकत के खिलाफ आईपीसी 376 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी कमला बिष्ट ने थाने पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए और थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed