फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Continuous demand for twenty years, six kilometer long road not built

Dehradun News: बीस साल से लगातार मांग, नहीं बनी छह किलोमीटर लंबी सड़क

Sun, 29 Sep 2024 03:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Continuous demand for twenty years, six kilometer long road not built
I
विज्ञापन

II
छह साल पहले सड़क बनाने की मिली थी स्वीकृति, उसके बाद से फाइल ठंडे बस्ते में
I
I

I
Iयदि सड़क बन जाती तो 30 से अधिक गांवों के लोगाें को मिलती सुविधा
I
I बीस साल से हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग देऊ गांव से नहीं जुड़ सका है। छह साल पहले सड़क बनाने की स्वीकृति मिली थी। लेकिन, उसके बाद से फाइल ठंडे बस्ते में है। गांव तक सीधा रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को काफी फेर लगाना पड़ता है। इससे समय और पैसा दोनों का नुकसान होता है।
I
Iजौनसार बावर के खत विशायल व खत शिलगांव के तीस से अधिक गांवों के लगभग पांच हजार ग्रामीण 20 साल से हईया-अलसी-सकनी मोटरमार्ग को देऊ गांव से जोड़ने की मांग करते आ रहे है। मौजूदा समय में ग्रामीणों को पजिटीलानी होते हुए यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों की मांग पर छह साल पहले लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि मार्ग बन जाने से उन्हें आवागमन में सहूलियत मिलेगी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ी। अब लोगों की आशाएं धूमिल होती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iस्थानीय निवासी कृपाराम शर्मा, मातबर सिंह पंवार, जवाहर सिंह आदि का कहना है कि सड़क बन जाने से क्षेत्र के निवासियों को पजिटीलानी होकर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी। इसके साथ ही सीधा रास्ता मिलने से क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को आसानी से साहिया और विकासनगर मंडियों तक ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iसड़क से लाभान्वित होने वाले गांव
I
Iसड़क बन जाने से क्षेत्र के ग्राम अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाड़ी, देऊ, डांडा, देसोऊ, रुपोऊ, डिमोऊ, पंजिया, सैरी, निछिया, धोईरा, भंजरा, कपाणी, अतलेऊ, पियाणी आदि 30 से अधिक गांव सीधे जुड़ते हैं।
I
I

I
I

I
Iशासन से सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन सर्वे का आदेश नहीं मिलने से फाइल आगे नहीं बढ़ पाई। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
I
I-रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड साहिया।
I
I
I
I- वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की मांग शासन स्तर पर लंबित चल रही है। सड़क का निर्माण जल्द हो जाता तो ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलती।
I
I- कृपा राम शर्मा, अध्यक्ष खत सिलगांव मंदिर समिति
I
I
I
Iदेऊ गांव तक सड़क बन जाती तो ग्रामीणों फेरा नहीं लगाना पड़ता। पिछले काफी समय से सड़क बनने का इंतजार हैं। जल्द सड़क का निर्माण होना चाहिए।
I
I- अरविंद सिंह चौहान निवासी देऊI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article