फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contaminated drinking water: People's demonstration against Jal Sansthan

दूषित पेयजल : जल संस्थान के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water: People's demonstration against Jal Sansthan
अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के कंडल क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों ने बुधवार को जल संस्थान की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल संस्थान की उदासीनता से लोगों को दूषित पेयजल पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। नेगी ने बताया कि पिछले एक माह से लोगों को दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। बताया कि कई मर्तबा अवगत कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। कहा कि यदि 24 घंटे में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में राजेश्वरी द्विवेदी, कमला देवी, पूनम गौड, सावित्री तिवारी, संगीता देवी, बलदेव सिंह, महावीर सिंह आदि लोग थे। वहीं, जल संस्थान के अवर अभियंता विनोद असवाल ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के ट्यूबवेल से आपूर्ति होती है। लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की है। जिसको गंभीरता से लेकर समस्या के निदान के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। बताया कि आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए दूसरे ट्यूबवेल से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed