फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Contact road connecting Dhaulatappad, closed since 17 days

17 दिन से बंद धौलातप्पड़ को जोड़ने जाने वाला संपर्क मार्ग

Wed, 04 Sep 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Contact road connecting Dhaulatappad, closed since 17 days
मलबे के कारण बंद पड़ा धौलातप्पड़ संपर्क मार्ग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। साहब! बीते 17 दिन से धौलातप्पड़ को जाने वाली सड़क बंद पड़ी है। मंगलवार को वन गुर्जर समुदाय के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सड़क खोलने की गुहार लगाई है। न तो गांव तक रसद पहुंच पा रही है और न ही लोग अपनी फसलों और डेयरी उत्पादों को बाजार तक ला पा रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि 17 दिन पूर्व क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बाद क्षेत्र को कुल्हाल से जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई। जिसकी अब तक विभाग ने कोई सुध नहीं ली है। सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर आए हुए हैं। जिस कारण दोपहिया वाहनों का भी सड़क पर चलना बेहद मुश्किल बना हुआ है। क्षेत्र में करीब 70 से अधिक वन गुर्जर परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासी बजतीर, नूर हेहमद, रुस्तम, आबिद, ईमाम हुसैन, नाजिर, नवशाहद आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी लोनिवि सड़क को खोलने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात में वाहन स्किट करने लग जाते हैं। जरूरी सामान भी लोगों को गांव तक बड़ी मुश्किल से पहुंचाना पड़ रहा है। मरीजों को अस्पताल तक लाने में खासा दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र सड़क खुलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed