फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumer Guide: Market ready to feel the heat in winter, importent tips

कंज्यूमर गाइड: सर्दी में गर्मी का एहसास कराने को बाजार तैयार, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Dec 2019 02:03 PM IST
सार

  • ब्लोअर, रूम हीटर, गीजर जैसे उपकरणों से पटा बाजार, कई वैरायटी और रेंज के उत्पाद हैं मौजूद
  • कम बिजली खपत, सुरक्षा और उपयोगिता के चलते लोग कर रहे पसंद

विज्ञापन
Consumer Guide: Market ready to feel the heat in winter, importent tips
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ठिठुरन बढ़ने लगी है। इसके साथ ही आपको याद आने लगेंगे ठंड से बचने वाले उत्पाद। क्या है बाजार की हलचल, आईए करते हैं पड़ताल...

विज्ञापन


ब्लोअर- बाजार में लोकल और ब्रांडेड कई तरह के ब्लोअर उपलब्ध हैं। एक हजार से 1500 वाट के ब्रांडेड ब्लोअर दो से ढ़ाई हजार रुपये की रेंज में बिक रहे हैं। वहीं लोकल ब्रांड के ब्लोअर एक हजार रुपये की कीमत में उपलब्ध है। एक ब्लोअर 12 गुणा 12 के कमरे को गर्म करने के लिए पर्याप्त है। 
विज्ञापन


ऊषा-2200 से 3200
हेवल्स- 2400 से 4000
वीनस-1000
पोलर- 1300 से 2000
महाराजा व्हाइलाइन- 1300 से 1800

रूम हीटर- बाजार में सबसे विस्तृत रेंज रूम हीटर की है। इसमें डबल रॉड रूम हीटर, हेलोजन हीटर, ऑयल फील्ड रेडिएटर, कार्बन फाइबर हीटर, पीलर हीटर और वाल माउंट हीटर शामिल हैं। कीमत, विद्युत खपत, उपयोगिता और कमरे के आकार के लिहाज से इनमें काफी अंतर है। पटेलनगर स्थित आरआर इलेक्ट्रिकल्स के रजनीश कुमार गुप्ता और बंजारावाला रोड स्थित श्रीराम ट्रेर्ड्स के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर लोग ब्रांडेड कंपनी के इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल रॉड रूम हीटर- डबल रॉड रूम हीटर छोटे कमरे के लिए पर्याप्त है। इसमें 400-400 वाट की दो रॉड लगी हैं, जिनका जरूरत के मुताबिक उपयोग किया जा सकता है। यह कमरे को गर्म करने से ज्यादा सामने की तरफ गर्मी फेंकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल अंगीठी की तरह ज्यादा किया जाता है। ब्रांडेड रूम हीटर 900 से 1000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है, वहीं लोकल की कीमत 600 से 700 रुपये के बीच है। 

बजाज-ऊषा-1200 
मार्क-950
वीनस-850
महाराजा व्हाइलाइन- 1000 

हेलोजन हीटर- यह हेलोजन रॉड वाला हीटर है, जिसमें 400-400 वाट की तीन रॉड लगी होती है। जरूरत के मुताबिक एक-दो या तीनों रॉड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल भी अंगीठी की तरह सेंकने और एक तरफ गर्मी करने में ज्यादा होता है।

इसमें मोटर भी लगी है, जिससे यह पंखे की तरह घूमकर 180 डिग्री में गर्मी करता है। ब्रांडेड कंपनी के ये हीटर 1600 से दो हजार रुपये कीमत में बिक रहे हैं। वहीं लोकल हीटर एक हजार से 1200 रुपये कीमत में उपलब्ध हैं।

ऊषा-2500 
मार्क-1650
वीनस-850
महाराजा व्हाइलाइन- 1500 

ये हीटर भी हैं...

ऑयल फील्ड रेडिएटर- ऑयल फील्ड रेडिएटर पूरे कमरे को गर्म करने का काम करता है। 2400 से 2800 वाट के रेडिएटर में अधिकतम 13 पत्तियां होती हैं। पत्तियों की संख्या कम-ज्यादा होने पर विद्युत खपत भी कम-ज्यादा हो जाती है। इसकी खासियत है कि कमरे को गर्म करते वक्त यह ऑक्सीजन नहीं जलाता, जिसके कारण बैचेनी या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या नहीं होती। ब्रांडेड कंपनी के रेडिएटर छह से 12 हजार की कीमत में उपलब्ध हैं।

ऊषा-7500 से 9500 
मार्क-6000 से 7500
हेवल्स- 9000 से 11000

कार्बन फाइबर हीटर- कार्बन फाइबर से बना यह हीटर रोशनी कम और गर्मी ज्यादा देता है। यह भी अंगीठी की तरह आसपास ज्यादा गर्म करता है। सामान्य हीटर की तुलना में इसकी उम्र ज्यादा होती है। यह बड़े कमरे के लिए भी बेहतर होता है। यह 800 से 1500 वाट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1500 से 3500 के बीच है।

वीनस-1700
बेल्को-3500

पीलर हीटर- यह हीटर ऊंचा पीलर जैसा होता है। यह पंखे की तरह घूमने वाला और हेलोजन हीटर की तरह रॉड वाला होता है। यह 1000 से 1500 वाट क्षमता में उपलब्ध है। यह ज्यादातर सामने की तरह गर्मी करता है। घूमने के कारण दो-तीन लोगों को यह एक बार में गर्मी सेंकने में उपयोगी हो सकता है। ब्रांडेड कंपनी के पीलर हीटर 2800 से 3500 और लोकल 2000 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। 

बेल्को- 2800-3500
मार्क- 3000

वाल माउंट हीटर- यह एसी की तरह दीवार पर लगाया जाने वाला हीटर है। यह पूरे कमरे को एक साथ गर्म करता है। दो हजार वाट का यह हीटर अभी चुनिंदा कंपनियां ही लेकर आई हैं। इसकी कीमत 6500 रुपये के आसपास है। यह छोटे और बड़े सभी तरह के कमरों के लिए उपयोगी है। 

ऊषा- 6500
बजाज- 5000

गीजर- सर्दियों के मौसम में गीजर की डिमांड भी बढ़ जाती है। इन दिनों किचन, बाथरूम के साथ ही इंस्टेंट गीजर भी खूब चल रहे हैं। 

किचन गीजर

किचन के लिए एक से तीन लीटर क्षमता के गीजर उपलब्ध हैं। तीन हजार वाट के यह गीजर ब्रांडेड में 2500 से तीन हजार और लोकल में 1500 से दो हजार की रेंज में बिक रहे हैं।

मार्क- 2750
बजाज- 3000 से 3500
मर्सी रिचर्ड्स- 3200
हेवल्स- 3500
महाराजा व्हाइटलाइन- 2500

बाथरूम गीजर

15 और 25 लीटर क्षमता में ब्रांडेड और लोकल कंपनियों के कई गीजर बाजार में मौजूद हैं। दो से तीन हजार वाट के ब्रांडेड गीजर की कीमत पांच से 13 हजार के बीच है। वहीं, लोकल गीजर भी 3500 से 7000 की रेंज में उपलब्ध है। 

मार्क- 5000 से 7000
हेवल्स- 8000 से 12000
एयोस्निप- 8000 से 15000
बजाज- 6000 से 10000
ऊषा- 6000 से 10000

इंस्टेंट गीजर

किचन के उपयोग के लिए कुछ कंपनियों ने इंस्टेट गीजर भी उतारे हैं। यह एक से दो मिनट में दो से तीन लीटर पानी गर्म करने के लिए उपयोगी है। एक हजार वाट का ये गीजर ढाई से तीन हजार रुपये कीमत में बिक रहा है। इसके अलावा वॉश बेसिन के लिए भी चाइनीज इंस्टेट गीजर बाजार में मिल रहा है, जो सीधे बहते पानी को गर्म कर सकता है। तीन हजार वाट के इस गीजर की कीमत ढ़ाई से तीन हजार रुपये के बीच है। 
 

पानी गर्म करने की रॉड की भी कई वैरायटी

पानी गर्म करने की रॉड

बाजार में पानी गर्म करने की रॉड की भी कई वैरायटी मौजूद हैं। 1000 और 1500 वाट की ब्रांडेड रॉड तीन से पांच रुपये की बिक रही है। वहीं लोकल रॉड दो से तीन सौ रुपये में उपलब्ध हैं। बाजार में पूरी तरह वाटरप्रूफ और शॉक प्रूफ रॉड भी मिल रही है। 
बजाज-ऊषा- 300 से 500

इलेक्ट्रिक कैटल

सर्दियों में तुरंत पानी गर्म करने में इलेक्ट्रिल कैटल उपयोगी है। बाजार में 500 मिली से दो लीटर तक की इलेक्ट्रिक कैटल उपलब्ध हैं। 1000 से 1500 वाट की ब्रांडेड कैटल 750 से 3500 रुपये की रेंज में बिक रही है। वहीं लोकल कैटल 500 से एक हजार रुपये में खरीदी जा सकती है।

बजाज- 1200 से 2000
पोलर- 800 से 2000

इन बातों का रखें ध्यान

- ब्लोअर या रूम हीटर का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें। यह कमरे में मौजूद ऑक्सीजन को जला देता है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत, बैचेनी या मितली आने जैसी समस्या हो सकती है। 
- ब्लोअर या रूम हीटर को लगातार चलाने से बचें। इन्हें बीच-बीच में बंद कर हवा को पास होने दें। बंद कमरे में रात को हीटर जलाकर सोने से भी बचें।
- एक हजार वाट तक के विद्युत उपकरण सामान्य प्लग में चलाए जा सकते हैं। उससे ज्यादा क्षमता वाले उपकरणों को पावर प्लग में ही लगाएं। 
- बेहतर स्टार रेटिंग वाले इलेक्ट्रिक उत्पाद ही खरीदें। यह विद्युत खपत कम करते हैं। 
- उपकरणों में शॉर्ट सर्किट होने या धुआं निकलने पर इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। वारंटी पीरियड में कंपनी का इंजीनियर आकर उत्पाद को ठीक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed